वेस्टइंडीज के हरफनमौला खिलाड़ी आंद्रे रसेल (Andre Russell) ने टीम के हेडकोच फिल सिमंस और मुख्य चयनकर्ता डेसमंड हेन्स पर कटाक्ष किया है। वेस्टइंडीज के हेड कोच फिल सीमंस ने भारत के खिलाफ घरेलू धरती पर दिल तोड़ने वाली हार के बाद शोक व्यक्त करते हुए कहा था कि वो वेस्टइंडीज का प्रतिनिधित्व करने के लिए खिलाड़ियों से भीख नहीं मांगेंगे।

Advertisement

आंद्रे रसेल, सुनील नारायण वर्तमान में यूके में हैं और द हंड्रेड खेल रहे हैं। वेस्टइंडीज के मुख्य चयनकर्ता डेसमंड हेन्स के अनुसार ये खिलाड़ी चयन के लिए उपलब्ध नहीं है। सिलेक्टर ने कहा था, 'मुझे लगता है कि वो उपलब्ध नहीं है क्योंकि उन्होंने खुद को उपलब्ध नहीं कराया है।'

Advertisement

टीम के सदस्यों के सदस्यों द्वारा देश को तरजीह ना देने पर फिल सिमंस और हेन्स के कमेंट के बाद आंद्रे रसेल ने सिमंस के कमेंट का एक स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए कैप्शन देकर लिखा, 'मुझे पता था कि ये आने वाला था। लेकिन मैं चुप ही रहूंगा।' इस कैप्शन के साथ रसेल ने 'क्रोध' और 'क्लैप' इमोजी भी पोस्ट की।

टी 20 विश्व कप इसी साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया में खेला जाना है। सभी टीमें इस प्रतियोगिता के लिए मजबूत टीम तैयार कर रही हैं। लेकिन वेस्टइंडीज के मामले में हालात उलट हैं। उन्हें हाल के दिनों में अपने कुछ प्रमुख खिलाड़ियों की सेवाएं नहीं मिली जिसके चलते दो बार की टी 20 विश्व चैंपियन को बांग्लादेश और भारत के खिलाफ शिकस्त का सामना करना पड़ा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार