कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के धाकड़ ऑलराउंडर आंद्रे रसेल (Andre Russell) ने शनिवार (23 अप्रैल) को गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ आईपीएल 2022 के मुकाबले में शानदार गेंदबाजी से अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। रसेल ने सिर्फ 1 ओवर डाला और 5 रन देकर 4 विकेट अपने खाते में डाले। रसेल ने राहुल तेवतिया, अभिनव मनोहर, लॉकी फर्ग्यूसन और यश दयाल कओ अपना शिकार बनाया।

Advertisement

रसेल ने पारी के 20वें ओवर में यह कारनामा किया। रसेल आईपीएल के इतिहास में एक ओवर के स्पैल में चार विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी बनए गए हैं। इसके अलावा वह पहले तेज गेंदबाज हैं, जिन्होंने टूर्नामेंट में एक ओवर में चार विकेट झटके हैं। 

Advertisement

रसेल ने सबसे कम रन देकर 4 विकेट चटकाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। 

गौरतलब है कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए। एक समय गुजरात का स्कोर 2 विकेट पर 133 रन था, लेकिन हार्दिक पांड्या के आउट होने के बाद पारी लड़खड़ा गई और 7 विकेट सिर्फ 23 रन के भीतर गिर गए।

रसेल के अलावा कोलकाता के लिए टिम साउदी ने तीन विकेट झटके। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार