BBL 2022: बिग बैश लीग 2022 में Melbourne Renegades और Brisbane Heat के बीच खेले गए मुकाबले में वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल विपक्षी गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटे। आंद्रे रसेल ने BBL के तीसरे मुकाबले में 3 गगनचुंबी छक्के ठोककर ताकत का प्रदर्शन किया है। रसेल ने 28 गेंदों पर 3 छक्कों की मदद से 35 रन बनाए।

Advertisement

वहीं आंद्रे रसेल ने मिचेल स्वेपसन की गेंद पर जमीन से खोदकर पावरफुल छक्का जड़ा जिसे देखकर फैंस हैरान हैं। दर्शकों के पास भेज दिया। आंद्रे रसेल के बल्ले से निकला ये छक्का आपको मंत्रमुग्ध कर देगा। इस मजेदार छक्के का वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस के द्वारा काफी पंसद किया जा रहा है।

Advertisement

आंद्रे रसेल के अलावा Melbourne Renegades के कप्तान निक मेंडिसन ने कप्तानी पारी खेलते हुए 49 गेंदों में 87 रनों की पारी खेली है। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं अगर मैच की बात करें तो ब्रिसबेन हीट की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।

मेलबर्न की टीम ने आंद्रे रसेल और निक मैडिंसन की दमदार पारी के बदौलत 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाए थे। 167 रनों का पीछा करने उतरी ब्रिसबेन हीट की टीम निर्धारित 20 ओवर में 144 रन ही बना सकी और मुकाबले को 22 रनों से हार गई। आंद्रे रसेल ने गेंदबाजी में 3 ओवर में 26 रन देकर 1 विकेट भी झटका।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार