आंद्रे रसेल की वाइफ जेसिम लोरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। जेसिम लोरा का क्रिकेट से काफी लगाव है और उन्हें कई बार मैदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स टीम को चीयर करते हुए देखा गया है। आंद्रे रसेल की वाइफ जेसिम लोरा की केकेआर के खिलाड़ियों के साथ भी अच्छी बॉडिंग है।

Advertisement

इस बीच जेसिम लोरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की है जिसमें वह केकेआर के खिलाड़ी रिंकू सिंह के साथ डांस करते हुए नजर आ रही हैं। रिंकू सिंह आंद्रे रसेल की वाइफ के साथ ताल पर ताल मिला रहे हैं वहीं रसेल की पत्नी हाथों में किसी पेय चीज की बोतल लिए हुए नजर आ रही हैं।

Advertisement

इस वीडियो को शेयर करने के साथ जेसिम लोरा ने लिखा है, 'यादें।' मालूम हो कि बीते दिनों जब ऑलराउंडर आंद्रे रसेल आउट ऑफ फॉर्म चले गए थे तब उनके फ्लॉप होने के चलते सोशल मीडिया पर फैंस रसेल की वाइफ को ट्रोल करने लगे थे। हालांकि, उस वक्त भी रसेल की वाइफ ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया था।

बता दें कि जेसिम लोरा पेशे से डोमिनिकल रिपब्लिक की मॉडल हैं। जेसिम लोरा ने साल 2016 में आंद्रे रसेल से शादी की थी। जेसिम लोरा ने शादी से पहले लंबे समय तक रसेल को डेट किया था तब रसेल क्रिकेट में उतना बड़ा नाम नहीं थे। जेसिम और रसेल की बेटी भी है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार