इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने श्रीलंका के खिलाफ बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे वनडे वर्ल्ड कप 2023 के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन श्रीलंकाई गेंदबाजों ने जोस बटलर के इस फैसले को गलत साबित करते हुए सिर्फ 123 रन पर 7 विकेट चटका दिए।

Advertisement

इंग्लैंड के लिए विकेटों का पतन डेविड मलान से शुरू हुआ और श्रीलंका को पहली सफलता एंजेलो मैथ्यूज ने दिलाई। मैथ्यूज इस वर्ल्ड कप में रिप्लेसमेंट के रूप में शामिल हुए और ये उनका पहला मैच था लेकिन अपनी गेंदबाजी से उन्होंने ये दिखा दिया कि वो बेशक कई सालों बाद बॉलिंग कर रहे हों लेकिन वो शिकार करना नहीं भूले हैं।

Advertisement

मैथ्यूज़ ने अपने पहले ओवर की तीसरी ही गेंद पर डेविड मलान को आउट करके श्रीलंका को पहला विकेट दिलाया। मैथ्यूज़ की गेंद पर मलान के बल्ले का किनारा लगा और विकेटकीपर कुसल मेंडिस ने आसान सा कैच पकड़कर औपचारिकता को पूरा किया। हालांकि, अंपायर ने मलान को आउट नहीं दिया था लेकिन मेंडिस ने बिना देरी के रिव्यू लिया और अंपायर को अपना फैसला बदलने पर मजबूर होना पड़ा।

Also Read: Live Score

इतना ही नहीं, इस मैच में मैथ्यूज ही छाए रहे। इस विकेट के बाद उन्होंने जो रूट को रन आउट किया और उसके बाद मोईन अली को भी पवेलियन का रास्ता दिखाया। आपको बता दें कि 35 वर्षीय मैथ्यूज ने आखिरी बार कोरोनावायरस से पहले गेंदबाजी की थी लेकिन इतने सालों के गैप के बाद जब उन्होंने गेंद थामी तो बिल्कुल भी एहसास नहीं होने दिया कि वो कई सालों बाद बॉलिंग कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार