22 जनवरी, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)> आईपीएल 2018 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी में बेहद ही कम दिन बचे हैं। ऐसे में हर फ्रेंचाइजी अपने टीम की रणनीति को बनानें में व्यस्त है।

Advertisement

ऐसे में पूर्व टीम इंडिया के कोच अनिल कुंबले ने भारत के मार्की खिलाड़ी अश्विन को लेकर एक खास बयान दिया है। क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS 

आपको बता दें कि अश्विन को सीएसके की टीम ने रिटेन नहीं किया है लेकिन वहीं दूसरी ओर सीएसके के कप्तान यानि धोनी ने बयान देते हुए कहा है कि अश्विन सीएसके के लिए एक अहम खिलाड़ी हैं ऐसे में शायद अश्विन को आरटीएम के तहत टीम में शामिल किया जा सकता है।

वहीं अनिल कुंबले ने कहा कि अश्विन खुद कप्तान बननें के लायक हैं। अभी कई आईपीएल फ्रेंचाइजी नए सीजन के लिए कप्तान की खोज में हैं। 

ऐसे में हो सकता है कि अश्विन को लकेर आईपीएल ऑक्शन में कुछ फ्रेंचाइजी उनको खरीदने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाए।

इसके अलावा आपको बता दें कि अश्विन ने अपनी बेस प्राइस 2 करोड़ रूपये रखी है। महान पूर्व लेग स्पिनर का मानना है कि अश्विन को आईपीएल ऑक्शन में 5 से 6 करोड़ रूपये मिल सकते हैं।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार