साउथ अफ्रीकी क्रिकेटर डेविड मिलर टी-20 क्रिकेट के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में शुमार है।  19 सितंबर से यूएई में खेले जाने वाले आईपीएल 2020 में वह राजस्थान रॉयल्स की टीम का हिस्सा है। टूर्नामेंट के लिए राजस्थान रॉयल्स की प्रैक्टिस लगातार जारी है।

Advertisement

रविवार को नेट प्रैक्टिस के दौरान डेविड मिलर के करारे शॉट से गेंदबाज घायल होने से बाल-बाल बच गया। 

Advertisement

राजस्थान रॉयल्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें मिलर ने नेट्स में बल्लेबाजी करते हुए तेज गेंदबाज अंकित राजपूत की गेंद पर रॉकेट शॉट खेला। यह शॉट उस तरफ चला गया जहां फॉलो थ्रू में राजपूत जाकर रुके थे। समय रहते राजपूत नीचे झुक गए वरना बुरी तरह चोटिल हो सकते थे। यह पूरी घटना मिलर के हेलमेट पर लगे कैमरे में कैद हो गई । 

इस घटना के बाद राजपूत चौंककर अपनी हंसी नहीं रोक पाए,लेकिन डेविड मिलकर ने अपने इस शॉट के लिए उनसे मांफी भी मांगी।

डेविड मिलर ने अपने आईपीएल करियर में खेले गए 79 मैचों में 1850 रन बनाए हैं।

बता दें कि राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2020 में अपना पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 22 सितंबर को शारजहा में खेलेगी।
     
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार