Annabel Sutherland Century: ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड वुमेंस क्रिकेट टीम के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार, 21 दिसंबर को बेसिन रिजर्व, वेलिंग्टन में खेला जा रहा है जहां ऑस्ट्रेलिया की स्टार ऑलराउंडर एन्नाबेल सदरलैंड (Annabel Sutherland) ने शानदार शतकीय पारी खेलते हुए इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया।

Advertisement

दरअसल, इस मुकाबले में 23 वर्षीय एन्नाबेल सदरलैंड ने 81 बॉल पर 11 चौके और 2 छक्के की मदद से नाबाद 105 रनों की पारी खेली। उन्होंने 50वें ओवर की आखिरी बॉल पर डबल रन दौड़कर अपना शतक पूरा किया जिसके साथ ही वो ODI क्रिकेट में नंबर-5 या उससे नीचे बैटिंग करते हुए ऐसी पहली महिला क्रिकेटर बन गईं जिन्होंने लगातार दो वनडे मैचों में सेंचुरी ठोकी हो।

Advertisement

गौरतलब है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ सेंचुरी ठोकने से पहले एन्नाबेल सदरलैंड ने टीम इंडिया के खिलाफ 11 दिसंबर को वाका के मैदान पर 95 बॉल पर 110 रनों जड़ते हुए शतक ठोका था। इतना ही नहीं, सदरलैंड ने ऑस्ट्रेलिया की पूर्व कप्तान मेग लैनिंग के बाद सबसे युवा ऑस्ट्रेलियन होते हुए तीन वनडे सेंचुरी बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।

आपको बता दें कि सदरलैंड अपने देश के लिए अब तक 36 वनडे की 21 इनिंग में 46.13 की औसत से 692 रन जड़ चुकी हैं। इस दौरान उन्होंने 3 शतक और 2 अर्धशतक ठोके हैं। इसके अलावा उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ने का भी कारनामा किया है।

बात करें अगर ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दूसरे वनडे की तो मेहमान टीम ने सदरलैंड की शतकीय पारी के दम पर 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर टारगेट के तौर पर 292 रन स्कोरबोर्ड पर टांगे हैं। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 30.1 ओवर तक 5 विकेट खोकर 122 रन बना चुकी है। मेजबान टीम को ये मैच जीतने के लिए 170 रनों की दरकार है, हालांकि ये मैच फिलहाल बारिश के कारण रुका हुआ है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार