कैरेबियन प्रीमियर लीग 2024 के तीसरे मुकाबले में त्रिनिबागो नाइट राइडर्स का सामना सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स से हुआ जिसे कीरोन पोलार्ड की कप्तानी वाली नाइट राइडर्स ने 44 रनों से जीत लिया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए नाइट राइडर्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 250 रन बनाए लेकिन एक पहाड़नुमा लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेंट किट्स की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 206 रन ही बना पाई और 44 रन से ये मैच हार गई।

Advertisement

इस मैच में बेशक सेंट किट्स को हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन टीम के लिए तेज़ गेंदबाज़ एनरिक नॉर्खिया ने अपना शानदार फॉर्म इस मैच में भी जारी रखा। उन्होंने अपने 4 ओवरों में सिर्फ 37 रन दिए और दो बड़े विकेट लिए। इन दो में एक विकेट खतरनाक बल्लेबाज़ जेसन रॉय का भी था जिन्हें नॉर्खिया ने एक शानदार यॉर्कर पर क्लीन बोल्ड कर दिया।

Advertisement

सुनील नारायण के आउट होने के बाद, नाइट राइडर्स को बड़ा स्कोर देने की जिम्मेदारी जेसन रॉय पर थी लेकिन रॉय का सामना एनरिक नॉर्खिया से हो गया और फिर उनका भी पवेलियन का टिकट कट गया। नॉर्खिया ने पांचवें ओवर की चौथी गेंद पर एक सटीक यॉर्कर फेंकी। रॉय ने गेंद को क्रॉस जाकर खेलने की कोशिश की लेकिन पूरी तरह से चूक गए। गेंद मिडिल और लेग स्टंप पर जा लगी और रॉय को वापस पवेलियन लौटना पड़ा। नॉर्खिया की इस शानदार गेंद को आप नीचे देख सकते हैं।

इस मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद नाइट राइडर्स ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 250 रन बनाए। पूरन ने 43 गेंदों में 97 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 9 छक्के जड़े। इस तूफानी पारी के लिए पूरन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।  वहीं कार्टी ने 35 गेंदों में 9 चौकों और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 73 रन बनाए। सुनील नारायण ने ओपनिंग करते हुए 19 गेंदों में 38 रन का योगदान दिया। इसके जवाब में सेंट किट्स की टीम 8 विकेट गवाकर 206 रन बी बना सकी।  मिकाइल लुईस ने 56 रन, वहीं एविन लुईस और ट्रिस्टन स्टब्स ने 39-39 रन की पारी खेली।  

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार