Anrich Nortje vs Roston Chase: कैरेबियन प्रीमियर लीग 2024 का पांचवा मुकाबला सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स (St Kitts and Nevis Patriots) और सेंट लूसिया किंग्स (Saint Lucia Kings) के बीच खेला गया जिसे सेंट लूसिया की टीम ने 5 विकेट और 16 गेंद रहते जीत लिया।

Advertisement

इस टूर्नामेंट में सेंट किट्स की टीम ने अभी तक तीन मैच खेले हैं और उन्हें दो में हार मिली है जबकि एक मैच में टीम जीती है। सेंट किट्स के लिए तीन मैचों में एक अच्छी खबर रही है तेज़ गेंदबाज़ एनरिक नॉर्खिया का फॉर्म क्योंकि उन्होंने तीनों मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया। इस मुकाबले में भी उन्होंने 4 ओवर्स में 29 रन देकर 2 विकेट चटकाए और इन दो विकेटों में एक विकेट रोस्टन चेज़ का भी था जिसे उन्होंने एक शानदार गेंद पर चटकाया।

Advertisement

नोर्खिया का ये स्पेल महत्वपूर्ण साबित हुआ क्योंकि उन्होंने दूसरी पारी के चौथे ओवर में खतरनाक रोस्टन चेस को एक बेहतरीन इन-डिपिंग डिलीवरी के साथ आउट किया। ये एक अच्छी लेंथ की गेंद थी जिसमें मूवमेंट भी था और चेज़ का इसके पास कोई जवाब नहीं था। चेज़ ने इस गेंद को डिफेंस करने की कोशिश की लेकिन गेंद बल्ले और पैड के बीच के गैप से निकलकर ऑफ स्टंप पर जा लगी। नॉर्खिया की इस शानदार गेंद का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

इस मैच की बात करें तो सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स ने निर्धारित 20 ओवर्स में 201 रन बनाए थे। उनके लिए एविन लुईस (100) और काइल मेयर्स (92) ने तूफानी पारियां खेलीं थी लेकिन इसके जवाब में सेंट लूसिया किंग्स के लिए भानुका राजपक्षे (68), टिम सेफर्ट (64), और डेविड वीजे (34) ने शानदार इनिंग खेलकर अपनी टीम को ये मैच सिर्फ 17.2 ओवर में जीता दिया। दिलचस्प बात ये है कि हारने वाली टीम के काइल मेयर्स ने प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार जीता।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार