आईपीएल 2023 के 7वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया (Anrich Nortje) ने 148.8 प्रति घंटे की रफ्तार से गुजरात टाइटंस के इन फॉर्म बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) को क्लीन बोल्ड कर दिया। नॉर्खिया ने 5वें ओवर की पहली गेंद 148.8 प्रति घंटे की रफ्तार से शार्ट लेंथ फेंकी जो टप्पा पड़ने के बाद और तेजी से निकली गिल पूरी तरह से चकमा खा गए और बोल्ड हो गए। 

Advertisement

गिल ने आउट होने से पहले 13 गेंद में 3 चौको की मदद से 14 रन बनाये। नॉर्खिया ने इससे पहले तीसरे ओवर की पहली गेंद पर अन्य सलामी बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा को भी गिल की तरह ही बोल्ड कर दिया था। साहा ने 7 गेंद में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 14 रन बनाये। नॉर्खिया ने जिस गेंद पर साहा को बोल्ड किया उसकी गति 143.5 प्रति घंटा थी। 

Advertisement

बता दें कि नॉर्खिया लखनऊ सुपर जायंटस के खिलाफ खेले गए पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। नीदरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के समापन के बाद नॉर्खिया भारत आए। नॉर्खिया पिछले कुछ सालों से दिल्ली के गेंदबाजी अटैक का प्रमुख हिस्सा रहे हैं, फ्रेंचाइजी ने उन्हें आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में रिटेन किया था।  

इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 162 रन स्कोरबोर्ड पर टांगे। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन कप्तान डेविड वार्नर ने बनाये। उन्होंने 32 गेंद में 7 चौको की मदद से 37 रन की पारी खेली। उनके अलावा अक्षर पटेल ने 22 गेंद में 2 चौको और 3 छक्कों की मदद से 36 रन की पारी खेली। वहीं सरफराज खान ने 30(34) रन का योगदान दिया।

गुजरात की तरफ से सबसे ज्यादा 3-3 विकेट मोहम्मद शमी और राशिद खान ने लिए। वहीं  अल्जारी जोसेफ 2 विकेट लेने में सफल रहे। आपको बता दे कि दिल्ली ने इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में सरफराज खान की जगह खलील अहमद को खिलाया। वहीं गुजरात ने जोशुआ लिटिल की जगह विजय शंकर को खिलाया।

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार