कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपटिल्स के बीच मैच के दौरान केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे को फील्डिंग करते हुए चोट लग गई थी जिसके चलतो वो मैदान से बाहर चले गए और फिर वापस ही नहीं आए। रहाणे के चोटिल होने के बाद केकेआर फैंस ये जानना चाहते हैं कि क्या वो राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मैच में खेलेंगे या नहीं।

Advertisement

इस सवाल का जवाब मैच के बाद अनुकूल रॉय ने देने की कोशिश की। डीसी पर जीत के बाद रॉय ने अजिंक्य रहाणे की चोट पर अपडेट देते हुए बताया कि ये उतनी गंभीर नहीं है जितनी कि शुरू में आशंका जताई गई थी। रहाणे, जो इस सीजन में 10 मैचों में 297 रन बनाकर केकेआर के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज रहे हैं, का आगे के मैचों में खेलना इस टीम के लिए बहुत जरूरी होगा लेकिन अगर वो राजस्थान के खिलाफ मैच में किसी भी कारण से नहीं खेल पाते हैं तो ये टीम के लिए एक बड़ा झटका होगा।

Advertisement

अनुकूल ने रहाणे के बारे में अपडेट देते हुए कहा, "ये चोट बहुत गंभीर नहीं लगती। उन्हें दो या तीन दिन लग सकते हैं। डॉक्टर स्पष्ट तस्वीर देंगे, लेकिन अभी के लिए, वो ठीक हैं। उन्हें कुछ टांके लगे हैं, लेकिन वो ठीक हैं।"

अनुकूल ने इसके अलावा नारायण की भी तारीफ की और कहा, "मैच उनके पक्ष में जाने लगा था। वो बहुत सकारात्मक बल्लेबाजी कर रहे थे और तुरंत रन बना रहे थे। ऐसा लग रहा था कि हम दबाव में थे। लेकिन फिर नारायण आए, शानदार गेंदबाजी की और लगातार दो से तीन विकेट लिए। इससे हम सभी उत्साहित हो गए और हम मैच में वापस आ गए।"

Also Read: LIVE Cricket Score

कोलकाता इस समय 10 टीमों की अंक तालिका में सातवें स्थान पर है। केकेआर ने अभी तक खेले गए 10 मैचों में 4 जीते हैं और 5 में उन्हें हार मिली है जबकि एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था जिसके चलते वो 9 अंकों के साथ सातवें स्थान पर हैं। यहां से अगर उन्हें प्लेऑफ तक पहुंचना है तो हर मैच में जीत जरूरी होगी और ये जीत का सिलसिला दिल्ली के खिलाफ मैच से शुरू हो चुका है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार