आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले में रोहित शर्मा शानदार लय में नजर आ रहे थे, लेकिन अनुकुल रॉय ने उनकी तूफानी पारी पर ब्रेक लगा दिया। रोहित शतक के करीब पहुंच चुके थे, लेकिन अनुकुल के जबरदस्त कैच ने चलते उन्हें शतक से पहले ही पवेलियन लौटना पड़ा।
वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में खेले गए आईपीएल 2026 के दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा शानदार फॉर्म में नजर आ रहे थे। 221 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाया और गेंदबाजों की जमकर धुनाई की।
रोहित शर्मा ने रयान रिकेल्टन के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 72 गेंदों में 148 रन की ताबड़तोड़ साझेदारी की। वह 37 गेंदों में 78 रन बनाकर खेल रहे थे और ऐसा लग रहा था कि आज उनका शतक तय है। लेकिन तभी उनक पारी में एक बड़ा मोड़ आया।
पारी के 12वें ओवर की पांचवीं गेंद पर वैभव अरोड़ा ने लो फुलटॉस डाली, जिस पर रोहित ने लेग साइड की तरफ बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की। हालांकि गेंद सही टाइम नहीं हुई और हवा में चली गई। मिड ऑन पर खड़े अनुकुल रॉय ने शानदार अंदाज में पीछे की ओर दौड़ लगाई, गेंद पर नजर बनाए रखी और आगे की तरफ डाइव लगाकर एक बेहतरीन कैच लपक लिया। जमीन पर गिरते वक्त भी उन्होंने गेंद को मजबूती से पकड़े रखा, जिसने सभी को हैरान कर दिया। इस कैच के साथ ही रोहित शर्मा की 78 रन की शानदार पारी का अंत हो गया, जिसमें 6 चौके और 6 छक्के शामिल थे।
VIDEO:
Also Read: LIVE Cricket ScoreAthleticism at its best Anukul Roy with a to end Rohit Sharma&39;s fabulous innings Updates https://t.co/JmJcgsoHQ7TATAIPL | KhelBindaas | MIvKKR | KKRiders pic.twitter.com/pkLg4vjXOI
IndianPremierLeague (IPL) March 29, 2026
मैच की बात करें तो कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 220 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था। टीम के लिए अजिंक्य रहाणे (67) और अंगकृष रघुवंशी (51) ने शानदार पारियां खेलीं। जवाब में रोहित शर्मा (78) और रयान रिकेल्टन (80) की धमाकेदार पारियों के सामने यह स्कोर छोटा साबित हुआ। नतीजा यह रहा कि मुंबई ने 5 गेंद बाकी रहते आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया।