शिमला, 2 जनवरी (CRICKETNMORE): सर्वोच्च न्यायालय द्वारा सोमवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष पद से हटाए गए अनुराग ठाकुर की देश के शीर्ष क्रिकेट बोर्ड में पारी किसी टी-20 मैच की ही तरह रही- छोटी, लेकिन तेज-तर्रार.. 

धोनी का फिर से मैदान पर दिखा जलवा, क्रिकेट फैन्स को मिला वनडे सीरीज से पहले बड़ी खुशखबरी

Advertisement

इससे पहले कि वह बड़ा स्कोर खड़ा कर पाते मैच खत्म हो चुका है और हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ (एचपीसीए) के अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जोशीले सांसद अनुराग को रिटायर्ड हर्ट हो क्रीज छोड़ना पड़ रहा है।

Advertisement

अनुराग का हालांकि इस पर कहना है कि उनकी सर्वोच्च न्यायालय से कोई व्यक्तिगत लड़ाई नहीं थी और क्रिकेट को लेकर उनकी प्रतिबद्धता वैसी ही रहेगी।

सर्वोच्च न्यायालय ने न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) आर. एम. लोढ़ा की अध्यक्षता वाली समिति की सिफारिशों को लागू न करने पर अनुराग के साथ बोर्ड के सचिव अजय शिर्के को भी हटा दिया है।

ऐसा पहली बार नहीं है कि अनुराग किसी विवाद के चलते अखबारों की सुर्खियों में हैं। इससे पहले भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते भी वह सुर्खियों में छाए रहे।

फाइटर युवराज सिंह की वापसी होगी इंटरनेशनल क्रिकेट में क्योंकि.

अनुराग मई, 2008 में हुए उप-चुनाव में पहली बार सांसद चुने गए और पिछले साल लगातार चौथी बार एचपीसीए के अध्यक्ष बने।

Advertisement

हिमाचल के एक वरिष्ठ भाजपा नेता ने आईएएनएस से कहा, "अपने पिता के उलट अनुराग की अपने संसदीय क्षेत्र हमीरपुर में बहुत पकड़ नहीं है। वास्तव में अपने बेटे को जिताने में धूमल ने दिन-रात मेहनत की, जिसकी बदौलत अनुराग को लोकसभा चुनाव-2014 में जीत मिली।"

लेकिन अनुराग ने क्रिकेट के प्रति अपने जुनून और समर्पण के जरिए राज्य में क्रिकेट के लिए शानदार बुनियादी ढांचा तैयार किया और अपनी पहचान बनाई।

हिमाचल प्रदेश में खूबसूरत धर्मशाला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम सहित पांच क्रिकेट स्टेडियमों के निर्माण और एक क्रिकेट अकादमी की स्थापना का श्रेय निश्चित तौर पर अनुराग को जाता है।

OMG: इस गेंदबाज के नाम है एक टेस्ट सीरीज में 49 विकेट का वर्ल्ड रिकॉर्ड

Advertisement

अनुराग पर हालांकि धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोप भी लगे और एचपीसीए को खिलाड़ियों के लिए एक आवासीय परिसर का निर्माण करने के लिए भूमि आवंटन करने में गड़बड़ी करने के आरोप भी झेलने पड़े।

सतर्कता आयोग ने अनुराग और उनके छोटे भाई अरुण धूमल पर राजस्व दस्तावेजों में हेरफेर कर धर्मशाला के निकट एक भूमि पर कब्जा करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया।

अनुराग पर कुछ मामले अभी भी विभिन्न अदालतों में चल रहे हैं।

Advertisement

अनुराग का क्रिकेट के साथ जुड़ाव 14 वर्ष की अवस्था से ही रहा। अनुराग की कप्तानी में पंजाब अंडर-16 टीम ने ऑल इंडिया विजय मर्चेट ट्रॉफी कप कब्जा जमाया। अनुराग पंजाब अंडर-19 और नॉर्थ जोन अंडर-19 टीम के भी कप्तान रहे और उनकी कप्तानी में नॉर्थ जोन अंडर-19 टीम ने ऑल इंडिया चैम्पियनशिप भी जीती।

अनुराग 25 वर्ष की आयु में एचपीसीए के अध्यक्ष चुने गए और बीसीसीआई से संबद्ध किसी राज्य क्रिकेट संघ के सबसे कम उम्र के अध्यक्ष बने।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार