भारतीय स्टार क्रिकेटर विराट कोहली विराट कोहली स्पोर्ट्स ब्रैंड PUMA के ब्रैंड एम्बैसेडर हैं और अक्सर उन्हें इस ब्रैंड को प्रमोट करते हुए कई बार देखा गया है लेकिन इस बार PUMA एक अलग वजह से सुर्खियों में है। दरअसल, बॉलीवुड अदाकारा अनुष्का शर्मा ने स्पोर्ट्स ब्रैंड PUMA इंडिया को फटकार लगाई है। इसके पीछे की वजह बड़ी दिलचस्प है।
विराट कोहली तो PUMA के ब्रैंड एम्बैसेडर हैं लेकिन उनकी पत्नी अनुष्का का इस ब्रैंड से कुछ लेना-देना नहीं है लेकिन इसके बावजूद PUMA ने अपने प्रमोशन के लिए अनुष्का की एक तस्वीर का उपयोग कर लिया लेकिन इस तस्वीर को इस्तेमाल करने से पहले उन्होंने अनुष्का की इज़ाजत नहीं ली थी जिसके बाद अनुष्का नाराज हो गई और उन्होंने सोशल मीडिया पर PUMA को फटकार लगा दी।
अनुष्का ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक स्टोरी शेयर की जिसमें उन्होंने PUMA पर अपनी भड़ास निकाली और लिखा, “अरे, PUMA इंडिया? मुझे यकीन है कि आप जानते हैं कि प्रचार के लिए मेरी इमेजरी का उपयोग करने से पहले आपको अनुमति लेनी होगी क्योंकि मैं आपकी ब्रैंड एम्बेसेडर नहीं हूं। प्लीज़ इसे हटाएं!"
अनुष्का की इस नाराजगी के बाद उनके पति और PUMA इंडिया के ब्रैंड एम्बैसेडर विराट कोहली ने भी अपने इंस्टाग्राम से इस मुद्दे को शेयर किया और PUMA इंडिया से अपील की कि इस मामले को जल्दी से सुलझाया जाए।
दिलचस्प बात ये है कि कोहली ने अनुष्का की तस्वीरों के साथ PUMA की पोस्ट को लाइक किया था। हालांकि, ब्रैंड के प्रति अनुष्का की प्रतिकूल प्रतिक्रिया ने सोशल मीडिया जगत में चर्चा का विषय बना दिया। PUMA ने अभी तक विराट या अनुष्का के पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया साझा नहीं की है। ऐसे में फैंस को भी उनके रिप्लाई का इंतजार है।