आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के 21वें मैच में भारत ने न्यूज़ीलैंड को 4 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में लगातार पांचवीं जीत दर्ज कर ली। वहीं, न्यूज़ीलैंड की 5 मैचों में ये पहली हार है। मोहम्मद शमी ने इस मैच में 5 विकेट हासिल किए जबकि स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने आउट होने से पहले 95 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली।

Advertisement

विराट की इस मैच जिताऊ पारी के बाद दुनियाभर के क्रिकेट फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं जबकि उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने भी उनकी इस पारी पर रिएक्ट किया है। अनुष्का ने विराट कोहली को एक नया नाम भी दिया है। भले ही क्रिकेटर के प्रशंसक इस बात से दुखी थे कि विराट कोहली अपने वनडे करियर का 49वां   शतक नहीं लगा सके लेकिन अनुष्का शर्मा उनकी मैच जिताऊ पारी से रोमांचित थीं और उन्होंने इंस्टाग्राम के जरिए अपनी भावनाएं व्यक्त भी की।

Advertisement

अनुष्का ने सबसे पहले विराट कोहली की एक तस्वीर साझा की जिसमें लिखा था, "भारत 4 विकेट से जीता" और इस पोस्ट में एक दिल वाला इमोजी भी था। इसके बाद उन्होंने एक रील साझा की जिसमें कोहली को शतक से सिर्फ पांच रन पहले आउट होते दिखाया गया और लिखा, "हमेशा आप पर गर्व है"। इसके बाद एक अन्य स्टोरी में, कोहली की सराहना करते हुए, अनुष्का ने विराट को एक नया नाम देते हुए "स्टॉर्म चेज़र" कह दिया।

Also Read: Live Score

आपको बता दें कि अगर विराट कोहली कल रात शतक लगाने में कामयाब हो जाते, तो वो क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर के वनडे क्रिकेट में 49 शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेते लेकिन ऐसा ना हो सका। खैर, ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब विराट कोहली वनडे में 90s में आउट हुए हों। विराट कोहली 274 वनडे पारियों में, छह मौकों पर 90s में आउट हुए हैं। वो एक बार 90s में नाबाद भी रहे थे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार