आईपीएल 2024 के 62वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) ने दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को 47 रनों से हराकर प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार रखा है। इस मैच को देखने के लिए विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी चिन्नास्वामी स्टेडियम पहुंची हुई थीं और आरसीबी के मैच जीतते ही उनका सेलिब्रेशन देखने लायक था।

Advertisement

आईपीएल ने आरसीबी की जीत के बाद एक वीडियो शेयर किया है जिसमें देखा जा सकता है कि जैसे ही यश दयाल ने कुलदीप यादव का अंतिम विकेट लिया, तो अनुष्का खुशी से अपनी सीट से उछल पड़ी और हाथ जोड़कर ईश्वर को धन्यवाद दिया और आभार व्यक्त किया। इस वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं।

Advertisement

इस मैच की बात करें तो आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 187 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 52(32) रन पाटीदार के बल्ले से निकले। अपनी इस पारी में उन्होंने 3 चौके और 3 छक्के लगाए। विल जैक्स ने 41(29) रन की पारी खेली। रजत और विल ने तीसरे विकेट के लिए 88 (53) रन की साझेदारी की। कैमरून ग्रीन ने 32(24) रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने एक चौका और 2 छक्के लगाए। विराट कोहली ने 27(13) रन का योगदान दिया। अपनी इस पारी में उन्होंने एक चौका और 3 छक्के लगाए। रसिख डार सलाम और खलील दिल्ली की तरफ से सबसे ज्यादा 2-2 विकेट लेने में सफल रहे। कुलदीप यादव, मुकेश कुमार और ईशांत शर्मा के खाते में एक-एक विकेट गया। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली 19.1 ओवर में 140 रन के स्कोर पर लुढ़क गयी। दिल्ली की तरफ से सबसे ज्यादा रन अक्षर पटेल ने बनाये। उन्होंने 39 गेंद में 5 चौके और 3 छक्के की मदद से 57 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। शाई होप ने 23 गेंद में 4 चौको की मदद से 29 रन अपने नाम किये। जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने 8 गेंद में 2 चौको और 2 छक्कों की मदद से 21 रन बनाये। अक्षर और होप ने 5वें विकेट के लिए 56 (36) रन की साझेदारी की। आरसीबी की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट विकेट यश दयाल ने लिए। लॉकी फर्ग्यूसन ने 2 विकेट चटकाए। एक- एक विकेट मोहम्मद सिराज, स्वप्निल और ग्रीन को मिला।  

Also Read: Live Score

 

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार