श्रीलंका के पूर्व कप्तान और क्रिकेट समिति के अध्यक्ष अरविंद डी सिल्वा (Aravinda de Silva) ने विरोध करने वाले श्रीलंकाई खिलाड़ियों से नए अनुबंधों पर शिकायत करने के बजाए अच्छा प्रदर्शन करने पर ध्यान देने के लिए आग्रह किया है। रिपोर्ट्स की मानें तो नए अनुबंधों ने आधार पर खिलाड़ियों का वेतन कम कर दिया गया है और प्रदर्शन के आधार पर ही उन्हें पैसे मिलेंगे।

Advertisement

इस पूरे मामले पर एक वेबपोर्टल से बातचीत के दौरान अरविंद डी सिल्वा ने कहा, 'सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उन्हें फील्ड में सकारात्मक क्रिकेट खेलना चाहिए और शिकायत करने के बजाए देश के लिए मैच जीतना शुरू करना चाहिए। यह सकारात्मक दृष्टिकोण हमें अपने क्षेत्र के कुछ अन्य देशों की तरह उन्हें और अधिक लाभ प्रदान करने पर विचार करने के लिए प्रोत्साहित करेगा।'
 
बता दें कि श्रीलंका को बांग्लादेश के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा है जिसके बाद से ही श्रीलंका के खिलाड़ियों पर सवाल उठ रहे हैं। बांग्लादेश की टीम ने श्रीलंका को दूसरे वनडे मुकाबले में 103 रनों से हराकर इतिहास रच दिया है। ना केवल बांग्लादेश की टीम ने दूसरा वनडे मैच जीता बल्कि तीन मैचों की सीरीज 2-0 से जीत ली। 

Advertisement

बांग्लादेश इससे पहले श्रीलंका को किसी भी फॉर्मेंट में बाइलेटरल सीरीज में नहीं हरा पाया था। ऐसे में यह श्रीलंका के लिए शर्मनाक बात है। कुमार संगाकारा, महेला जयवर्धने, दिलशान जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के एक साथ रिटायर होने के बाद श्रीलंका टीम क्रिकेट के मैदान पर स्ट्रगल करते हुए नजर आ रही है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार