लीड्स, 29 अगस्त | आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने कहा है कि एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट में जब जोफ्रा आर्चर की गेंद उनकी गर्दन पर लगी तब उन्हें अपने पूर्व साथी खिलाड़ी दिवंगत फिलिप ह्यूज की याद आ गई थी। ह्यूज की घरेलू मैच में सिर में गेंद लगने के कारण मौत हो गई थी।

Advertisement

न्यूज डॉट कॉम डॉट एयू ने स्मिथ के हवाले से लिखा, "मेरे दिमाग में कुछ चीजें चल रही थीं। खासकर जब मुझे गेंद लगी तो मेरे दिमाग में अतीत छा गया था। आप समझ गए होंगे मेरा क्या मतलब है.. कुछ साल पहले की बात याद आ गई थी।"

 
Advertisement

इस बात से स्मिथ का मतलब ह्यूज के सिर में लगी गेंद वाले हादसे से था जिसमें ह्यूज अपनी जान गंवा बैठे थे। 2014 में आस्ट्रेलिया के घरेलू टूर्नामेंट शेफील्ड शील्ड में न्यूज साउथ वेल्स और साउथ आस्ट्रेलिया के बीच हुए मैच में यह हादसा हुआ था।

पूर्व कप्तान ने कहा, "यह शायद पहली चीज थी जो मेरे दिमाग में आई थी। इसके बाद मैंने सोचा कि मैं ठीक हूं।"

लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन स्मिथ जब 80 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे थे, तब इंग्लैंड के आर्चर की गेंद स्मिथ के कान के नीचे गर्दन पर लगी थी और वह मैदान पर गिर पड़े थे। कुछ देर के लिए वह बाहर भी गए थे। जब वह वापस आए तो अपने खाते में उन्होंने 12 रनों का इजाफा किया लेकिन वे शतक पूरा नहीं कर पाए और 92 रन पर आउट हो गए।

स्मिथ ने कहा, "मैं थोड़ा दुखी हुआ था लेकिन बाकी पूरे दिन में ठीक रहा। मैं अच्छा महसूस कर रहा था और मैंने अपने सभी टेस्ट पास कर लिए थे। मैं बल्लेबाजी भी करने गया था लेकिन देर शाम को मुझे कुछ हुआ।"

Advertisement

दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने बताया, "जब डॉक्टर ने मुझसे पूछा कि मुझे कैसा महसूस हो रहा है तो मैंने कहा कि मुझे लग रहा है कि मैंने छह बीयर पी ली हैं। मुझे इस तरह की भावनाएं आ रही थीं और इन्हीं के साथ मैं कुछ दिनों तक रहा।"

स्मिथ ने हालांकि इस हादसे के बाद से स्टेमगार्ड पहनने का मन नहीं बनाया है।

उन्होंने कहा, "मैंने पहले स्टेमगार्ड पहने हैं और एक दिन पहले जब मैं नेट्स में बल्लेबाजी कर रहा था तब भी मैंने इनका उपयोग किया था। मुझे लगा कि मेरे दिल की धड़कन सीधे 30 से 40 तक बढ़ गई। मुझे उन्हें पहन कर कुछ कसा हुआ महसूस होता है। मैं इसकी तुलना एमआरआई स्कैन मशीन में फंसने से कर सकता हूं।"

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार