इंग्लैंड ने मुल्तान में खेले गए 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में पाकिस्तान को पारी और 47 रन से हरा दिया। इस हार के बाद शान मसूद (Shan Masood) पर लगातार सवाल उठ रहे है। सवाल ये भी है क्या पाकिस्तान टीम मानसिक रूप से कमजोर है। इस पर मसूद ने कहा है कि पाकिस्तान मानसिक रूप से कमजोर नहीं है। 

मसूद ने कहा कि, "मैं यह नहीं कहूंगा कि मेरी टीम मानसिक रूप से कमजोर है। तीसरी पारी एक पतन की तरह लग सकती है जहां सब कुछ गलत हो गया। लेकिन अगर हम इंग्लैंड को अपने स्कोर के करीब रख पाते, तो आज बनाए गए 220 रन अंतिम पारी में मुश्किल लग सकते थे। इससे अधिक निराश नहीं हो सकता। एक पाकिस्तानी खिलाड़ी और एक कप्तान के तौर पर हारना वास्तव में दुखदायी है।'मेरे कार्यकाल में हमने वही गलती दोहराई है, हमने टेस्ट मैच तो आयोजित किए लेकिन उनका फायदा नहीं उठाया। हमें किसी व्यक्ति या संस्था पर उंगली नहीं उठानी चाहिए. अगर हमें टेस्ट मैच जीतना है तो हमें रास्ते ढूंढने होंगे, यह बहुत आसान है।" 

शान मसूद ने अभी तक पाकिस्तान की 6 मैचों में पाकिस्तान की कप्तानी की है और सभी में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। बांग्लादेश ने हाल ही में पाकिस्तान का उसी के घर पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप कर दिया था। 

इंग्लैंड के खिलाफ मुल्तान में खेले गए पहले टेस्ट मैच की बात करें तो पाकिस्तान पहली पारी में 556 के स्कोर पर ऑलआउट हो गया था। इसके जवाब में इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी 823 के स्कोर पर घोषित कर दी और 267 रन की बढ़त ले ली। वहीं पाकिस्तान दूसरी पारी में 220 के स्कोर पर ऑलआउट हो गया और 47 रन से मैच हार गया। 

पहले टेस्ट मैच के लिए पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: सैम अयूब, अब्दुल्ला शफीक, शान मसूद (कप्तान), बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), आगा सलमान, आमेर जमाल, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद। 

पहले टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप (कप्तान), जो रूट, हैरी ब्रूक, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, ब्रायडन कार्से, जैक लीच, शोएब बशीर। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार