आईपीएल 2023 के 31वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 214 रनों का पहाड़नुमा स्कोर लगा दिया। इस मैच के पहले 15 ओवरों तक तो मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों ने शानदार काम किया लेकिन 16वें ओवर से पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों ने जो गदर मचाया उसने वानखेड़े स्टेडियम को स्तब्ध कर दिया।

Advertisement

इस मैच में पहले दो ओवर अच्छी गेंदबाजी करने वाले अर्जुन तेंदुलकर ने तो अपने तीसरे ओवर में 31 रन लुटवा दिए और उनके ओवर से ही मुंबई के गेंदबाजों की कुटाई शुरू हुई। पहले दो ओवरों में शानदार गेंदबाजी करने वाले अर्जुन पर रोहित शर्मा ने एक बार फिर भरोसा जताया और पारी का 16वां ओवर दे दिया। इस 16वें ओवर में अर्जुन के सामने पंजाब के कप्तान सैम करन और हरप्रीत भाटिया थे और इन दोनों ने इस ओवर को मौजूदा आईपीएल सीजन का दूसरा सबसे महंगा ओवर बना दिया।

Advertisement

अर्जुन की पहली दो गेंदों पर सैम करन ने 10 रन बना दिए और इसके बाद उन्होंने सिंगल लेकर भाटिया को स्ट्राइक दी और उन्होंने भी इसके बाद अर्जुन तेंदुलकर की जमकर कुटाई की और आखिरी तीन गेंदों में 19 रन लूट लिए। इसमें एक नो बॉल पर चौका भी शामिल था। इस ओवर के चलते ही अर्जुन के आंकड़े काफी खराब हो गए। इस ओवर में 31 रन लुटाने वाले अर्जुन ने मौजूदा सीजन में सबसे महंगी गेंदबाजी करने के मामले में गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज यश दयाल की बराबरी भी कर ली।

इसके अलावा अर्जुन आईपीएल इतिहास में मुंबई के लिए एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने के मामले में दूसरे सबसे महंगे गेंदबाज बन गए हैं। अर्जुन का 31 रन का ओवर डेनियल सैम्स के बाद किसी मुंबई इंडियंस के गेंदबाज का अब तक का दूसरा सबसे खराब ओवर है, सैम्स ने पिछले सीजन में केकेआर के खिलाफ एक ओवर में 35 रन लुटाए थे। अर्जुन की जो कुटाई इस मैच में हुई है वो चाहेंगे कि उसे भूलकर अपनी टीम के लिए बल्ले से रन बनाएं और मुंबई को जीत दिलाने में अपना योगदान दें।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार