2 सितंबर। भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के क्रिकेटर बेटे अर्जुन तेंदुलकर का सिलेक्शन नागपुर में होने वाले 'बापुना कप' के लिए मुंबई की 15 सदस्यीय टीम में हुआ है।

Advertisement

ऐसे में यह टूर्नामेंट अर्जुन तेंदुलकर के लिए काफी अहम होने वाला है। आपको बता दें कि पिछले दिनों अर्जुन तेंदुलकर ने घरेलू क्रिकेट में भी अपनी गेंदबाजी का जलवा दिखाया है। 

Advertisement

19 साल के तेंदुलकर टी-20 मुंबई लीग में भी खेले थे और साथ ही विनू माकंड अंडर 19 क्रिकेट टूर्नामेंट का भी हिस्सा रहे थे। 

ऐसे मे अब जब अर्जुन तेंदुलकर का सिलेक्शन 'बापुना कप' में हुआ है तो उसके लिए वो काफी तैयारी कर रहे हैं। यहां तक कि जिम में भी वो काफी पसीना बहा रहे हैं। अर्जुन तेंदुलकर बायें हाथ के तेज गेंदबाज हैं। 

गौरतलब है कि अर्जुन तेंदुलकर ज्यादर विदेशों में रहकर अपनी गेंदबाजी का अभ्यास करते हैं। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि इस बार अर्जुन तेंदुलकर क्या करिश्मा करते हैं। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार