आईपीएल 2025 में सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है लेकिन इसके बावजूद अर्जुन नेट्स में लगातार प्रैक्टिस कर रहे हैं और अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। 25 साल के अर्जुन ने मुंबई इंडियंस के लिए सिर्फ पांच मैच खेले हैं और पिछले सीजन में भी उन्होंने सिर्फ एक मैच खेला था।

Advertisement

हालांकि, लगातार बेंच पर बैठने के बावजूद अर्जुन नेट्स में लगातार अभ्यास करते हुए देखे गए हैं। बाएं हाथ का ये तेज गेंदबाज कड़ी मेहनत करने से पीछे नहीं हट रहा है और अपने हुनर ​​को निखारने की पूरी कोशिश कर रहा है। मुंबई इंडियंस के आधिकारिक एक्स हैंडल ने अभ्यास सत्र में अर्जुन तेंदुलकर की गेंदबाजी का एक वीडियो जारी किया है जिसमें उन्हें यॉर्कर डालते हुए देखा जा सकता है।

Advertisement

लसिथ मलिंगा की देखरेख में अर्जुन तेंदुलकर इन यॉर्कर्स का अभ्यास कर रहे थे और जिस तरह से गेंद उनके हाथ से निकल रही है उसे देखकर ये कहा जा सकता है कि आने वाले दिनों में वो मुंबई के लिए खेलते हुए नजर आ सकते हैं। प्लेइंग इलेवन में अर्जुन का न होना लाज़मी भी है क्योंकि इस साल मुंबई इंडियंस के पास काफी मजबूत पेस अटैक है।

Also Read: LIVE Cricket Score

उनके पास जसप्रीत बुमराह के साथ ट्रेंट बोल्ट और दीपक चाहर हैं, जबकि हार्दिक पांड्या ने भी अपने चार ओवरों में से अधिकांश गेंदबाजी की। उनके पास अश्विनी कुमार और कॉर्बिन बॉश जैसे विकल्प भी हैं। यही कारण है कि अभी तक इस सीजन में अर्जुन तेंदुलकर को एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है।अगर मुंबई के लिए अर्जुन के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने पांच मैचों में सिर्फ तीन विकेट लिए हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार