रणजी ट्रॉफी 2024 में गोवा के लिए खेलते हुए अर्जुन तेंदुलकर ने एक बार फिर से लाइमलाइट लूट ली है। त्रिपुरा के खिलाफ राउंड 1 गेम में खराब प्रदर्शन के बाद उन्हें ट्रोल किया जा रहा था। त्रिपुरा के खिलाफ अर्जुन केवल 21 रन बना पाए थे और दो ही विकेट ले पाए थे। हालांकि, युवा ऑलराउंडर ने चंडीगढ़ के खिलाफ राउंड 2 मुकाबले में शानदार वापसी करते हुए अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया।

Advertisement

अर्जुन ने चंडीगढ़ के खिलाफ चल रहे राउंड 2 गेम के दूसरे दिन 70 रनों की तूफानी पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 5 चौके और 4 लंबे-लंबे छक्के भी लगाए। गोवा को पहली पारी में 618/7 के विशाल स्कोर तक पहुंचाने में अर्जुन का भी रोल अहम रहा। अर्जुन के अलावा सुयश प्रभुदेसाई (197), दीपराज गांवकर ने नाबाद 115 और सिद्धार्थ केवी ने भी 77 रनों की बहुमूल्य पारियां खेली।

Advertisement

आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए अर्जुन तेंदुलकर शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। उनकी आक्रामक 60 गेंदों में 70 रन की पारी ने फैंस को तो एंटरटेन किया ही साथ ही उनकी इस पारी ने ये भी दिखा दिया कि वो बड़े स्तर के लिए धीरे-धीरे तैयार हो रहे हैं। वहीं, इस मैच की बात करें तो जवाबी पारी में चंडीगढ़ की टीम ने अपनी पहली पारी में 479 रन बनाये थे। अर्जुन ने अपनी पारी की झलकियां अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की हैं जिसे आप नीचे देख सकते हैं।

Also Read: Live Score

इस तरह गोवा ने पहली पारी के आधार पर 139 रनों की बढ़त हासिल की लेकिन इस मुकाबले का कोई नतीजा नहीं निकल सका और मैच ड्रॉ रहा। इस मैच से पहले गोवा को अपने शुरुआती मैच में हार का सामना करना पड़ा था। त्रिपुरा ने गोवा को 237 रनों के बड़े अंतर से हराया था। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या अर्जुन और गोवा की टीम अपने इस प्रदर्शन को आगे भी जारी रख पाती है या नहीं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार