आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के नेट्स में अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) शानदार लय में नजर आए। उनकी सटीक यॉर्कर्स ने टीम के कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को भी मुश्किल में डाल दिया और इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है।
22 मार्च से आईपीएल 2026 का आगाज हो चुका है और इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के कैंप से एक दिलचस्प वीडियो सामने आया है, जिसमें अर्जुन तेंदुलकर अपनी गेंदबाजी से सबका ध्यान खींचते नजर आ रहे हैं। महान पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन नेट्स में जबरदस्त लय में दिखाई दे रहे हैं और अपनी खतरनाक यॉर्कर्स से बल्लेबाजों को परेशान करते दिखे।
लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किए गए इस वीडियो में अर्जुन तेंदुलकर लगातार सटीक यॉर्कर डालते नजर आ रहे हैं। उनके सामने बल्लेबाजी कर रहे टीम के कप्तान ऋषभ पंत और अब्दुल समद भी उनकी गेंदों के सामने संघर्ष करते दिखाई दिए।
VIDEO:
अर्जुन तेंदुलकर, जिन्होंने 2023 में मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल डेब्यू किया था, अब इस सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा हैं। उन्हें आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन से पहले 30 लाख रुपये में टीम में शामिल किया गया था। हालांकि, अभी तक उन्हें इस सीजन के शुरुआती मुकाबलों में खेलने का मौका नहीं मिला है। अर्जुन ने आईपीएल में अब तक कुल 5 मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 3 विकेट दर्ज हैं।
फिलहाल अर्जुन का फोकस अपनी गेंदबाजी को और बेहतर करने पर है और वह नेट्स में लगातार मेहनत करते नजर आ रहे हैं। उनके इस प्रदर्शन को देखकर फैंस को उम्मीद है कि जल्द ही उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका मिलेगा।
Also Read: LIVE Cricket Score
लखनऊ सुपर जायंट्स की बात करें तो टीम ने इस सीजन अब तक दो मैच खेले हैं, जिसमें एक में जीत और एक में हार का सामना करना पड़ा है। अब टीम का अगला मुकाबला 9 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा।