भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे और गोवा के ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। अर्जुन ने बुधवार, 13 नवंबर को गोवा क्रिकेट एसोसिएशन अकादमी ग्राउंड, पोरवोरिम में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ अपने प्रदर्शन से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। उन्होंने राउंड 5 के पहले दिन रणजी ट्रॉफी में अपना पहला पांच विकेट हासिल करके अरुणाचल प्रदेश की बल्लेबाजी लाइन अप को तहस-नहस कर दिया।

Advertisement

अर्जुन के 5 विकेट हॉल के चलते ही अरुणाचल की टीम सिर्फ 84 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने पारी में 5/25 के आंकड़े दर्ज किए और अपने प्रथम श्रेणी करियर का पहला पांच विकेट लिया। तेंदुलकर ने अरुणाचल के कप्तान नबाम अबो के पहले बल्लेबाजी करने के फैसले को गलत साबित करते हुए अपने पहले ही ओवर में नबाम हचांग के स्टंप उखाड़ दिए और उन्हें शून्य पर आउट कर दिया।

Advertisement

उन्होंने दूसरे सलामी बल्लेबाज नीलम ओबी को भी इसी तरह आउट किया और अरुणाचल को 26/2 पर रोक दिया। इसके बाद अर्जुन ने जय भावसार को एलबीडब्लू आउट किया और चिन्मय पाटिल को विकेटकीपर समर श्रवण दुभाषी के हाथों कैच कराकर अरुणाचल की मुश्किलें और बढ़ा दीं। इसके बाद तेंदुलकर ने मोजी एटे को 1 रन (21) पर आउट करके पांच विकेट पूरे किए।

अर्जुन ने नौ ओवर में 25 रन देकर 5 विकेट चटकाए और उनके अलावा गोवा के लिए मोहित रेडकर (3/15) और कीथ पिंटो (2/31) ने उनका अच्छा साथ दिया। तीनों ने गोवा को पहली पारी में अरुणाचल प्रदेश को 84 रन पर समेटने में मदद की। अगर अर्जुन तेंदुलकर की बात करें तो वो गोवा के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। वो अब तक उनके तीसरे सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ हैं, जिन्होंने चार मैचों में 17.75 की औसत और 3.08 की इकॉनमी से 16 विकेट लिए हैं और उनके नाम एक बार पांच विकेट भी दर्ज हैं। अगर अर्जुन ने अपना ये शानदार प्रदर्शन जारी रखा तो आगामी आईपीएल मेगा ऑक्शन में कई टीमें उनके पीछे जा सकती हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार