Arshdeep Singh Record: भारत-न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला (NZ vs IND 1st T20) गुरुवार, 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल स्टेडियम में खेला जा रहा है। गौरतलब है कि इस मुकाबले के लिए भारतीय तेज गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने मैदान पर कदम रखते हुए इतिहास रचा है। वो रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) की एक एलीट रिकॉर्ड लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, 27 वर्षीय अर्शदीप सिंह आज अपने T20I करियर का 100वां मुकाबला खेल रहे हैं। वो भारत के लिए ये खास सेंचुरी पूरी करने वाले सांतवे खिलाड़ी बने हैं। एक तेज गेंदबाज़ के तौर पर अर्शदीप ये कारनामा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं। उनसे पहले सिर्फ जसप्रीत बुमराह ने ये मुकाम हासिल किया।

बताते चलें कि भारत के लिए सर्वाधिक टी20 खेलने का महारिकॉर्ड हिटमैन रोहित शर्मा के नाम दर्ज है। उन्होंने अपने T20I करियर में 159 मुकाबले खेले। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हार्दिक पांड्या और तीसरे नंबर पर विराट कोहली हैं।

भारत के लिए सर्वाधिक टी20 इंटरनेशनल

  • रोहित शर्मा - 159
  • हार्दिक पांड्या - 138
  • विराट कोहली - 125
  • अक्षर पटेल - 113
  • सूर्यकुमार यादव - 113
  • जसप्रीत बुमराह - 100
  • अर्शदीप सिंह - 100

बात करें अर्शदीप सिंह के T20I रिकॉर्ड की तो वो भारत के लिए इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ हैं। उन्होंने 145 T20I चटकाए हैं। वो न्यूजीलैंड टूर सिर्फ 5 विकेट लेकर अपने 150 टी20 इंटरनेशनल विकेट पूरे कर सकते हैं।

मैच का हाल: क्राइस्टचर्च टी20 में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को पहले बैटिंग दी। वो खबर लिखे जाने तक 4 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 46 रन बना चुके हैं।

देखें दोनों टीमें

भारत (प्लेइंग XI): संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव।

Also Read: LIVE Cricket Score

न्यूजीलैंड (प्लेइंग XI): फिन एलन, टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार