ENG vs IND 3rd T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे टी20 मुकाबले में अर्शदीप सिंह ने नई गेंद से शानदार शुरुआत करते हुए इतिहास रच दिया। वह भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में ये कारनाम करने वाले सिर्फ दूसरे गेंदबाज बन गए हैं।
भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला मंगलवार (7 जुलाई) को नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और नई गेंद संभालने आए अर्शदीप सिंह ने अपने पहले ही ओवर से इंग्लैंड के बल्लेबाजों पर दबाव बना दिया।
बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट के खिलाफ बेहद सटीक लाइन और लेंथ से गेंदबाजी की। उन्होंने लगातार स्टंप्स को निशाना बनाया और सॉल्ट को एक भी रन बनाने का मौका नहीं दिया। ओवर की चौथी गेंद पर उन्होंने जोरदार एल्बीडब्ल्यू की अपील भी की। कप्तान श्रेयस अय्यर ने आखिरी सेकेंड में डीआरएस लिया, लेकिन रिप्ले में पता चला कि गेंद लेग स्टंप के बाहर पिच हुई थी, जिसके चलते अंपायर का फैसला बरकरार रहा।
हालांकि इस ओवर में कोई विकेट नहीं मिला, लेकिन अर्शदीप ने पूरे ओवर में छह डॉट गेंदें फेंकी और इंग्लैंड की पारी की शुरुआत मेडन ओवर से कराई। इस शानदार स्पेल के साथ उनका नाम अब एक खास रिकॉर्ड लिस्ट में दर्ज हो गया है।
यह उनके टी20 इंटरनेशनल करियर में दूसरी बार था, जब उन्होंने पारी का पहला ओवर मेडन फेंका है। इसी के साथ वह भारत की ओर से टी20 इंटरनेशनल में भुवनेश्वर कुमार के बाद एक से ज्यादा बार पहला ओवर मेडन डालने वाले इतिहास के सिर्फ दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। इस मामले में दिग्गज स्विंग गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार पहले स्थान पर हैं, जिन्होंने छह बार यह कारनामा किया है।
भारत के लिए टी20I इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा बार पहला ओवर मेडन फेंकने वाले गेंदबाज
- भुवनेश्वर कुमार – 6 बार
- अर्शदीप सिंह – 2 बार
- हरभजन सिंह – 1 बार
- हार्दिक पांड्या – 1 बार
- अक्षर पटेल – 1 बार
- दीपक चाहर – 1 बार
- मोहम्मद सिराज – 1 बार
- आशीष नेहरा – 1 बार
- प्रवीण कुमार – 1 बार
- बरिंदर सरन – 1 बार
Also Read: LIVE Cricket Score
गौरतलब है कि इससे पहले दूसरे टी20 मुकाबले में भी र्शदीप सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार ओवर में 40 रन देकर तीन विकेट झटके थे। उस मैच में उन्होंने पहले ही ओवर में फिल सॉल्ट और जोस बटलर दोनों को बिना खाता खोले पवेलियन भेजकर इंग्लैंड को बड़ा झटका दिया था। अब तीसरे मुकाबले में भी उन्होंने मेडन ओवर डालकर एक बार फिर साबित कर दिया कि नई गेंद से दबाव बनाने में उनका कोई जवाब नहीं है।