भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने रविवार (23 अक्टूबर) को पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के मुकाबले में अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से खास कारनामा कर दिया। अर्शदीप सिंह ने अपने कोटे के चार ओवर में 32 रन देकर 3 विकेट हासिल  की। अर्शदीप ने शानदार गेंदबाजी की और पावरप्ले में डाले गए अपने दो ओवरों में दो विकेट झटककर उन्होंने भारत को अच्छी शुरूआत दिलाई। 

Advertisement

टी-20 वर्ल्ड कप में अपनी ही गेंद पर अर्शदीप ने पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (0) को अपना शिकार बनाया। आजम अपनी पारी की पहली ही गेंद पर अर्शदीप के हाथों एलबीडब्लयू आउट हुए। 

Advertisement

इसके बाद अर्शदीप ने अपने दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर मोहम्मद रिजवान (4) को आट किया। रिजवान बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में भुवनेश्वर कुमार को कैच दे बैठे। अर्धशदीप पहले गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने पाकिस्तान के दोनों ओपनर बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को एक पारी में सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट गिया है। 

बता दें कि जनवरी 2021 के बाद से 49 टी-20 इंटरनेशनल पारियों में यह तीसरी बार है जब बाबर और रिजवान सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट हुए हैं।

इसके बाद जब दूसरे स्पैल में अर्शदीप गेंदबाजी करने आए तो उन्होंने विस्फोटक बल्लेबाज आसिफ अली को आउट किया। हालांकि अंत के ओवर में अर्शदीप महंगे साबित हुए और उन्होंने 14 रन लुटा दिए। 

Advertisement

पिछले साल यूएई में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप में जैसे शाहीन अफरीदी ने पावरप्ले के अंदर रोहित शर्मा और केएल राहुल को आउट कर भारत को तगड़ा झटका दिया था। वहीं कारनामा अर्शदीप ने करके दिखाया। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार