Arshdeep Singh 100 Wickets For PBKS: मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल 2026 के मुकाबले में अर्शदीप सिंह ने पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए खास उपलब्धि हासिल कर ली है। वहीं ऐसा करते ही वह टीम के लिए ये कारनामा करने वाले पहले गेंदबाज भी बन गए हैं।

Advertisement

आईपीएल में अर्शदीप सिंह ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ गुरुवार (16 अप्रैल) को वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2026 के 24वें मुकाबले में उन्होंने जैसे ही रयान रिकेल्टन का विकेट लिया, वैसे ही उनके आईपीएल करियर में पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए 100 विकेट पूरे हो गए हैं और इतिहास रच दिया है।

Advertisement

अर्शदीप सिंह अब आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए 100 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। अर्शदीप साल 2019 से टीम का हिस्सा रहे हैं और लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए यह खास मुकाम हासिल किया है। इस मुकाबले में उन्होंने अपने पहले ओवर में सिर्फ 1 रन दिया और फिर दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर रयान रिकेल्टन (2) का विकेट झटककर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई।

इतना ही नहीं, अर्शदीप ने इसी ओवर में अगली ही गेंद पर सूर्यकुमार यादव (0) को भी आउट कर मुंबई इंडियंस को शुरुआत में ही बड़े झटके दे दिए। उनके इन दो विकेटों की बदौलत मुंबई की टीम महज 12 रन पर ही अपने दो बड़े बल्लेबाज खो बैठी।

अगर पंजाब किंग्स के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की बात करें तो अर्शदीप इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। उन्होंने पियूष चावला और संदीप शर्मा जैसे अनुभवी गेंदबाजों को पीछे छोड़ दिया है, जो लंबे समय तक इस लिस्ट में टॉप पर रहे।

Also Read: LIVE Cricket Score

पंजाब किंग्स के लिए IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज:

  1. अर्शदीप सिंह – 87 मैच, 101 विकेट
  2. पियूष चावला – 87 मैच, 84 विकेट
  3. संदीप शर्मा – 61 मैच, 73 विकेट
  4. अक्षर पटेल – 68 मैच, 61 विकेट
  5. मोहम्मद शमी – 42 मैच, 58 विकेट
Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार