India vs England 4th T20I: भारत के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) के पास शुक्रवार (31 जनवरी) को इंग्लैंड के खिलाफ पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में होने वाले चौथे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। सीरीज के पहले दो मुकाबलों में अर्शदीप ने 3 विकेट अपने खाते में डाले। लेकिन राजकोट में हुए तीसरे मुकाबले में उन्हें आराम दिया गया था और प्लेइंग इलेवन में मोहम्मद शमी को मौका मिला था। 

Advertisement

100 टी-20 इंटरनेशनल विकेट

Advertisement

अर्शदीप सिंह अगर इस मैच में 2 विकेट हासिल कर लेते हैं तो टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 विकेट पूरे करने वाले भारत के पहले औऱ दुनिया के 21वें गेंदबाज बन जाएंगे। उन्होंने अभी तक 62 पारियों में 98 विकेट चटकाए हैं।

बतौर तेज गेंदबाज सबसे तेज

अर्शदीप अगर इस मुकाबले में 100 विकेट के आंकड़े को छू लेते हैं तो टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज यह मुकाम हासिल करने वाले तेज गेंदबाज बन जाएंगे। फिलहाल यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ के नाम है, जिन्होंने 71 मैच में 100 विकेट पूरे किए थे। 

टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 100 विकेट

Advertisement

राशिद खान- 53 मैच

संदीप लामिचाने- 54 मैच

वानिंदु हसरंगा- 63 मैच

Advertisement

हारिस रऊफ- 71 मैच

एहसान खान- 71 मैच

पावरप्ले में विकेट

Advertisement

अर्शदीप अगर पावरप्ले के दौरान एक विकेट हासिल कर लेते हैं तो टी-20 इंटनरेशनल में पहले 6 ओवरों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शाहीन अफरीदी को पछाड़ देंगे। फिलहाल दोनों 43-43 विकेट के साथ संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर हैं। 

गौरतलब है कि पांच मैचों की सीरीज में फिलहाल भारतीय टीम 2-1 से आगे है। पुणे में होने वाले मुकाबले में भारतीय टीम दोबारा जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार