IND vs WI 3rd T20I: भारत और वेस्टइंडीज के बीच रविवार (11) अक्टूबर को इंदौर के होलकर स्टेडियम में तीसरा टी20 मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने वेस्टइंडीज के कप्तान और इनफॉर्म बल्लेबाज शाई होप (Shai Hope) को अपना शिकार बनाकर भारत को पहली सफलता दिलाई।
यह विकेट वेस्टइंडीज की पारी के दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर आया। अर्शदीप सिंह ने ऑफ स्टंप के बाहर एक लेंथ गेंद डाली, जो पिच पर पड़ने के बाद तेजी से अंदर की ओर आई। शाई होप इस गेंद पर लेग साइड की तरफ बड़ा शॉट खेलने गए, लेकिन गेंद और बल्ले का संपर्क नहीं हो पाया। गेंद सीधे मिडिल स्टंप से जा टकराई और होप को निराश होकर पवेलियन लौटना पड़ा। वह पांच गेंदों में पांच रन ही बना सके।
VIDEO:
शाई होप का विकेट भारत के लिए काफी अहम था, क्योंकि वह पिछले मुकाबले में शानदार शतक लगाकर आ रहे थे। रांची में खेले गए दूसरे टी20 मैच में होप ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर खबर ली थी और महज 45 गेंदों में 102 रन की तूफानी पारी खेली थी। वहीं इससे पहले लखनऊ में खेले गए सीरीज के पहले टी20 मुकाबले में भी होप ने 37 गेंदों में 52 रन बनाए थे। ऐसे में अर्शदीप ने तीसरे टी20 में जल्दी उनका विकेट लेकर वेस्टइंडीज को बड़ा झटका दिया।
Also Read: LIVE Cricket Score
मैच की बात करें तो भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज के सामने 224 रन का लक्ष्य रखा। भारतीय टीम की ओर से अभिषेक शर्मा ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंदों में 69 रन बनाए। वहीं ईशान किशन ने भी आक्रामक पारी खेली और 18 गेंदों में 37 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों की तेज पारियों ने भारत को इस स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।