28 साल छोटी लड़की से शादी करने वाले 'अरुण लाल' रहते हैं पहली पत्नी के साथ, जानें तलाक के बाद भी क्यों नहीं छोड़ा साथ

Updated: Tue, May 03 2022 16:33 IST
Cricket Image for Arun Lal First Wife Know All About Reena (Arun Lal)

Arun Lal first wife: टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर अरुण लाल अपनी दूसरी शादी को लेकर चर्चा में हैं। 66 साल की उम्र में अरुण लाल ने खुद से 28 साल छोटी बुलबुल साहा से शादी की है। अरुण लाल की दूसरी शादी की खबर के बाद उनकी पहली पत्नी रीना के बारे में लोग जानने को इच्छुक हैं। अरुण लाल और उनकी पहली पत्नी रीना का तलाक हो चुका है और उनकी होने वाली पत्नी बुलबुल साहा उनकी लॉन्ग टाइम फ्रेंड हैं।

अरुण लाल और रीना एक विवाहित जोड़े के रूप में काफी लंबे समय तक साथ रहे। हालांकि, दोनों पक्षों की आपसी सहमति से एक्स कपल ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला किया। वास्तव में उनका तलाक कभी भी किसी कड़वे कारणों पर आधारित नहीं था। खबरों की मानें तो तलाक के बाद भी अरुण लाल रीना के साथ ही रह रहे हैं। 

ऐसा इसलिए क्योंकि उनकी पूर्व पत्नी का स्वास्थ्य वर्तमान में काफी खराब रहता है और वह काफी बीमार रहती हैं। अरुण ने इस हाल में रीना का साथ ना छोड़ने और उसकी देखभाल करने का फैसला किया। अरुण लाल ने अपनी पूर्व पत्नी से दूसरी शादी की परमिशन ली थी। साथ ही बुलबुल ने एक इंटरव्यू में कहा, 'वह और अरुण लाल शादी के बाद एक साथ रीना की देखभाल करेंगे।'

बुलुबल साहा पेशे से स्कूल टीचर हैं। अरुण लाल और बुलुबल की शादी की तस्वीरें सामने आई हैं। जहां कुछ लोग उन्हें शादी के लिए बधाई दे रहे हैं वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अरुण लाल को दूसरी शादी करने के लिए ट्रोल कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: 'बहन की शादी के लिए भी कुछ बचा सकता हूं', IPL में मिले 80 लाख रुपए तो बोले रिंकू सिंह

बता दें कि अरुण लाल ने संन्यास लेने से पहले 1982 और 1989 के बीच भारत के लिए क्रिकेट खेला है। हालांकि, एक मेहनती खिलाड़ी होने के बावजूद वो ज्यादा कामयाब क्रिकेटर नहीं बन सके। अरुण लाल ने साल 1989 में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी थी। वर्तमान में अरुण लाल बंगाल क्रिकेट टीम के मुख्य कोच हैं। 

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें