Arun Lal first wife: टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर अरुण लाल अपनी दूसरी शादी को लेकर चर्चा में हैं। 66 साल की उम्र में अरुण लाल ने खुद से 28 साल छोटी बुलबुल साहा से शादी की है। अरुण लाल की दूसरी शादी की खबर के बाद उनकी पहली पत्नी रीना के बारे में लोग जानने को इच्छुक हैं। अरुण लाल और उनकी पहली पत्नी रीना का तलाक हो चुका है और उनकी होने वाली पत्नी बुलबुल साहा उनकी लॉन्ग टाइम फ्रेंड हैं।

Advertisement

अरुण लाल और रीना एक विवाहित जोड़े के रूप में काफी लंबे समय तक साथ रहे। हालांकि, दोनों पक्षों की आपसी सहमति से एक्स कपल ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला किया। वास्तव में उनका तलाक कभी भी किसी कड़वे कारणों पर आधारित नहीं था। खबरों की मानें तो तलाक के बाद भी अरुण लाल रीना के साथ ही रह रहे हैं। 

Advertisement

ऐसा इसलिए क्योंकि उनकी पूर्व पत्नी का स्वास्थ्य वर्तमान में काफी खराब रहता है और वह काफी बीमार रहती हैं। अरुण ने इस हाल में रीना का साथ ना छोड़ने और उसकी देखभाल करने का फैसला किया। अरुण लाल ने अपनी पूर्व पत्नी से दूसरी शादी की परमिशन ली थी। साथ ही बुलबुल ने एक इंटरव्यू में कहा, 'वह और अरुण लाल शादी के बाद एक साथ रीना की देखभाल करेंगे।'

बुलुबल साहा पेशे से स्कूल टीचर हैं। अरुण लाल और बुलुबल की शादी की तस्वीरें सामने आई हैं। जहां कुछ लोग उन्हें शादी के लिए बधाई दे रहे हैं वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अरुण लाल को दूसरी शादी करने के लिए ट्रोल कर रहे हैं।

Advertisement

बता दें कि अरुण लाल ने संन्यास लेने से पहले 1982 और 1989 के बीच भारत के लिए क्रिकेट खेला है। हालांकि, एक मेहनती खिलाड़ी होने के बावजूद वो ज्यादा कामयाब क्रिकेटर नहीं बन सके। अरुण लाल ने साल 1989 में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी थी। वर्तमान में अरुण लाल बंगाल क्रिकेट टीम के मुख्य कोच हैं। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार