WPL 2026 Final, Royal Challengers Bengaluru vs Delhi Capitals: महिला प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की अरुंधति रेड्डी और विकेट के पीछे ऋचा घोष की शानदार जुगलबंदी ने दिल्ली कैपिटल्स को पहला बड़ा झटका दिलाया। पावरप्ले में शेफाली वर्मा का विकेट गिरते ही दिल्ली की खतरनाक दिख रही सलामी जोड़ी टूटी।

Advertisement

महिला प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच गुरुवार (5 फरवरी) को वडोदरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, कोटांबी में खेला जा रहा है। इस अहम मुकाबले में आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया।

Advertisement

पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स को शेफाली वर्मा और लिजेल ली ने तेज शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 49 रन जोड़ते हुए पावरप्ले में टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया था।

हालांकि पावरप्ले के आखिरी ओवर में अरुंधति रेड्डी ने अपनी सरप्राइज शॉर्ट गेंद से उनका विकेट झटका। ऑफ और मिडिल स्टंप के बाहर उछाल लेती हुई इस गेंद पर शेफाली पुल शॉट खेलने की कोशिश में असहज हो गईं और हल्का सा टॉप एज लग गया। विकेट के पीछे स्टंप्स के करीब खड़ी ऋचा घोष ने तेजी से रिएक्ट करते हुए शानदार स्मार्ट कैच लपक लिया। शेफाली वर्मा 13 गेंदों में 20 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं और दिल्ली कैपिटल्स को पहला बड़ा झटका लगा।

VIDEO:

गौरतलब है कि शेफाली वर्मा का यह सीजन कुछ खास प्रभावशाली नहीं रहा। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 9 मैचों में 26.56 की औसत से कुल 252 रन बनाए। 

Advertisement

टीमें इस मैच के लिए
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन):
 ग्रेस हैरिस, स्मृति मंधाना (कप्तान), जॉर्जिया वोल, ऋचा घोष (विकेटकीपर), राधा यादव, नदीन डी क्लर्क, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, सयाली सतघरे, श्रेयंका पाटिल, लॉरेन बेल।

Also Read: LIVE Cricket Score

दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): शेफाली वर्मा, लिजेल ली (विकेटकीपर), लौरा वोलवार्ड, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), मारिजाने कैप, चिनेल हेनरी, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, मिन्नु मणी, श्री चरणी, नंदिनी शर्मा।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार