25 मई, कोलकाता (CRICKETNMORE)। आईपीएल 2018 के क्वालीफाई 2 में केेकेआर का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। जो भी टीम आजका मैच जीतेगी वो टीम फाइनल में सीएसके के खिलाफ खेलेगी। PHOTOS: हार्दिक पांड्या की भाभी पंखुड़ी शर्मा है बेहद खूबसूरत, जरूर देखें

Advertisement

एक तरफ जहां हैदराबाद की टीम को लगातार 4 में हार का सामना करना पड़ा है तो वहीं दूसरी ओर केकेआर की टीम काफी अच्छा परफॉर्मेंस कर रही है।

Advertisement

खासकर केकेआऱ के गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी करी है। इसके अलाव आज के अहम मैच में केकेआर की  टीम को सपोर्ट करने के लिए शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान कोलकाता पहुंच चुके हैं.

गौरतलब है कि शाहरूख खान इस समय फिल्म की शूटिंग के लिए अमेरिका में हैं ऐसे में शाहरूख खान की भरपाई आर्यन खान करने वाले हैं।

उम्मीद है कि केकेआर की टीम आजका मैच जीतने में सफल रह सकती है। ईडन गार्डन में दोनों टीमों के बीच अबतक 6 मैच हुए हैं जिसमें 5 मैच केकेआर की टीम जीतने में सफल रही है तो वहीं एक मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम जीतने में सफल रही है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार