6 सितंबर, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। भारत के खिलाफ एकमात्र टी20 इंटरनेशनल मैच से पहले मेजबान श्रीलंका की टीम को बड़ा झटका लगा है। वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले ऑलराउंडर मिलिंदा सिरिवर्दना मैच से ठीक पहले चोटिल हो गए हैं। उन्हें पीठ दर्द और हैमस्ट्रिंग की शिकायत है। 

Advertisement

श्रीलंका ने सिरिवर्दना के कवर के तौर पर ऑलराउंडर अशान प्रियंजन को बुला लिया है। अगर सिरिवर्दना का इस एकमात्र टी20 मैच में प्लेइंग इलेवन से बाहर होते हैं तो उनकी जगह प्रियंजन को मौका मिल सकता है। प्रियंजन ने अब तक श्रीलंका के लिए 23 वनडे मैच खेलेंगे जिसमें उनके नाम 577 रन और 9 विकेट हैं। उन्होंने आखिरी मुकाबला साल 2015 में खेला था। लेकिन टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में उन्होंने डेब्यू नही किया है। बेहद ही हॉट है इरफान पठान की वाइफ, देखकर दिल धडक जाएगा 

Advertisement

गौरतलब है कि भारत के खिलाफ हाल ही में खत्म हुई वनडे सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया था। एंजेलो मैथ्यूज और लाहिरू थिरिमाने के अलावा वह सिर्फ तीसरे श्रीलंकाई खिलाड़ी थे जिन्होंने 100 से ज्यादा रन बनाए। सिरिवर्दना ने भारत के खिलाफ 4 वनडे मैचों में एक अर्धशतक की मदद से 144 रन बनाए थे। बेहद ही हॉट है इरफान पठान की वाइफ, देखकर दिल धडक जाएगा

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार