एशेज सीरीज 2023 के तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन स्टंप्स तक इंग्लैंड ने पहली पारी में 19 ओवर में 3 विकेट खोकर 68 रन बना लिए है। वो ऑस्ट्रेलिया के स्कोर से 195 रन पीछे है। ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) के शतक की मदद से 263 रन बनाने में सफल रहा था। इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करना चुना था। 

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन लंच ब्रेक तक 26 ओवर में 4 विकेट खोकर 91 रन बना लिए है। लंच ब्रेक के समय मिचेल मार्श 5(9) और ट्रैविस हेड 10(18) रन बनाकर खेल रहे थे। वहीं डेविड वॉर्नर 4(5), उस्मान ख्वाजा 13(37), मार्नस लाबुशेन 21(58) और स्टीव स्मिथ 22(31) रन बनाकर आउट हो चुके थे। इंग्लैंड की तरफ से पहला सेशन खत्म होने तक स्टुअर्ट ब्रॉड ने 2 विकेट चटकाए। वहीं एक-एक विकेट मार्क वुड और क्रिस वोक्स ने अपने नाम किया। 

Advertisement

दूसरे सेशन जब शुरू हुआ तो मार्श ज्यादा आक्रामक नजर आये। उन्होंने 102 गेंद में शतक जड़ दिया। ये उनके टेस्ट करियर का तीसरा शतक था। उन्होंने 118 गेंद में 17 चौके और 4 छक्कों की मदद से 118 रन की शतकीय पारी खेली। उन्होंने हेड के साथ 155 (168) रन की शतकीय साझेदारी निभाई। उनके आउट होते ही टी ब्रेक हो गया। टी ब्रेक के समय ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 52.1 ओवर में 5 विकेट खोकर 240 रन था। हेड 39(67) रन बनाकर खेल रहे थे। दूसरे सेशन में 26.1 ओवर में एक विकेट खोकर 149 रन बनाये। 

वहीं तीसरे सेशन का खेल शुरू हुआ तो ऑस्ट्रेलिया बहुत जल्द ऑलआउट हो गया। वो 60.4 ओवरों में 263 के स्कोर पर ढेर हो गए। मार्श के बाद हेड दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज है। उन्होंने 74 गेंद में 5 चौको की मदद से 39 रन बनाये। इंग्लैंड की तरफ से सबसे ज्यादा 5 विकेट मार्क वुड ने लिए। इसके अलावा क्रिस वोक्स ने 3 विकेट चटकाए। वहीं 2 विकेट स्टुअर्ट ब्रॉड के खाते में गए। 

वहीं तीसरे टेस्ट मैच का खेल खत्म होने तक 19 ओवर में 3 विकेट खोकर 68 रन बनाये लिए है दिन का खेल खत्म होने तक जो रुट 43 गेंद में 2 चौको की मदद से 19 रन बनाकर खेल रहे थे। वहीं जॉनी बेयरस्टो 1(19) रन बनाकर नाबाद थे। इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया के स्कोर से 195 रन पीछे है। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से कप्तान पैट कमिंस ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए। वहीं एक विकेट मिचेल मार्श ने चटकाया। वो 

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: जैक क्रॉली, बेन डकेट, हैरी ब्रूक, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), बेन स्टोक्स (कप्तान), मोइन अली, क्रिस वोक्स, मार्क वुड, ओली रॉबिन्सन, स्टुअर्ट ब्रॉड। 

Advertisement

Also Read: Live Scorecard

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, टॉड मर्फी, स्कॉट बोलैंड। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार