इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने कहा कि उनकी टीम ने एडिलेड ओवल में दूसरे एशेज टेस्ट के दौरान सही लेंथ पर गेंदबाजी नहीं की। उन्होंने यह भी कहा कि टेस्ट जीतने के लिए इंग्लैंड को मैच में बेहतर बल्लेबाजी और गेंदबाजी करनी चाहिए थी। रूट ने मैच के बाद कहा "मुझे नहीं लगता कि हमने सही लेंथ से गेंदबाजी की, हमें फुल लेंथ में गेंदबाजी करने की जरूरत थी। जैसा की ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में हमने किया। दूसरी पारी में गेंदबाजों ने बल्लेबाजों को परेशान किया। लेकिन हमें पहली पारी में भी यही करना चाहिए था, जहां खिलाड़ियों से चूक हुई।

Advertisement

रूट ने जोर देकर कहा कि इंग्लैंड मेलबर्न, सिडनी और होबार्ट में अपना खेल बदलेगा। खिलाड़ी अब आने वाले मैचों में ऐसी गलती नहीं दोहराना चाहते हैं। टीम के खिलाड़ी सर्वश्रेष्ठ हैं, वे अपने खेल को बदलने की हर एक कोशिश करेंगे। इंग्लैंड के कप्तान रूट ने एडिलेड टेस्ट के पांचवें दिन विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर की 207 गेंदों का सामना करने की भी तारीफ की है।

Advertisement

जानकारी के लिए बता दें कि ऑस्ट्रेलिया गाबा और एडिलेड दोनों ही टेस्ट में जीत दर्ज कर चुकी है। गाबा टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इंग्लैंड को 9 विकेटो से हराया था, वहीं एडिलेड टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने 275 रनों की बड़ी जीत दर्ज की है। दूसरा टेस्ट पूरा होने के बाद अब ऑस्ट्रेलिया की टीम सीरीज में इंग्लैंड से 2-0 से आगे है।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार