तेज गेंदबाज मार्क वुड ने बुधवार को कहा कि दूसरे एशेज टेस्ट में हार के बाद इंग्लैंड के मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड नाराज हैं और आगामी मैचों में टीम में बदलाव करना चाहते हैं। वुड ने कहा कि खिलाड़ियों ने इस बारे में बातचीत की है कि चीजें उनके लिए कैसे बेहतर हो सकती हैं।

Advertisement

इंग्लैंड को ब्रिसबेन में पहला टेस्ट नौ विकेट से हारने के बाद एडिलेड ओवल में खेले गए दूसरे टेस्ट में 275 रन की करारी हार का सामना करना पड़ा था। मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट 26 दिसंबर से शुरू होना वाला है। इस तीसरे टेस्ट के साथ इंग्लैंड को पांच मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को अजेय बढ़त हासिल करने से रोकने के लिए जीत की सख्त जरूरत है।

Advertisement

बीबीसी ने वुड के हवाले से कहा, "मैच के बाद हम स्पष्ट रूप से खेल की समीक्षा करते हैं कि हमने क्या अच्छा किया या फिर क्या अच्छा नहीं किया। लेकिन इस बार मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड काफी नाराज थे और आगामी टेस्ट के लिए बदलाव के मुड में हैं। उम्मीद है कि यह हमारे लिए सही रहेगा।"

वुड ने दूसरे टेस्ट में हार के बाद खिलाड़ियों के बीच हुई बातचीत के बारे में बताया। उन्होंने कहा, "स्टोक्सी (बेन स्टोक्स) और जो रूट ने बात करते हुए कहा कि यह हमारे लिए अच्छा नहीं है। हमने इस बारे में गहराई से बात की है कि चीजें कैसे बेहतर हो सकती हैं। मेलबर्न में होने वाले मैच में हम क्या अलग करने जा रहे हैं, जिससे चीजें बेहतर हो।"

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार