7 अप्रैल,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए आईपीएल 2017 के दूसरे मुकाबले में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के तेज गेंदबाज अशोक डिंडा ने आईपीएल इतिहास का एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इस मुकाबले में डिंडा ने आईपीएल के 10 साल के इतिहास का सबसे महंगा अंतिम ओवर फेंका। 

Advertisement

मुंबई की पारी में पुणे की तरफ से अशोक डिंडा ने 20वां और अंतिम ओवर किया। इस ओवर में मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने 4 छक्कों, 1 चौके की मदद से 30 रन बनाए। इसके साथ ही डिंडा ने आईपीएल के फाइनल ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले गेंदबाज बन गए हैं। 

Advertisement

इससे पहले ये अनचाहा रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर डेविड हसी के नाम था। जिन्होंने आईपीएल 2013 में किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेलते हुए मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज रोहित शर्मा से अंतिम ओवर में 27 रन खाए थे। 

अगर आईपीएल के फाइनल ओवर में सबसे ज्यादा रन देने वाले टॉप 6 गेंदबाजों के आंकड़े देखें जाएं तो इसमें 3 बार अशोक डिंडा का नाम आता है। इससे पहले उन्होंने आईपीएल 2013 औऱ 2011 में फाइनल ओवर में 26 रन दिए थे।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार