भारतीय टीम इस समय इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सरज़मीं पर टेस्ट सीरीज खेल रही है लेकिन अजिंक्य रहाणे की अगुवाई में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया में जो कारनामा किया उसकी तारीफ अभी भी थमने का नाम नहीं ले रही है। भारतीय टीम ने विराट कोहली के बिना ऑस्ट्रेलिया को उसी की सरज़मीं ने टेस्ट सीरीज में 2-1 से मात दी थी। लेकिन भारत के एक पूर्व क्रिकेटर ने विराट कोहली को लेकर एक सनसनीखेज़ बयान देकर हैरान कर दिया है।

Advertisement

भारत के पूर्व क्रिकेटर अशोक मल्होत्रा ने कहा है कि अगर विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया में चारों टेस्ट मैचों में टीम की कप्तानी करते तो भारत टेस्ट सीरीज कभी नहीं जीत पाता।

Advertisement

मल्होत्रा ने एक वैबसाइट से बातचीत के दौरान कहा, 'अजिंक्य रहाणे ने ऑस्ट्रेलिया में जिस तरह से भारतीय टीम का नेतृत्व किया था उसके बाद विराट कोहली पर थोड़ा दबाव होगा। हालांकि, अजिंक्य खुद एक बहुत ही लो- प्रोफ़ाइल वाले क्रिकेटर हैं और विराट कोहली वैसे भी सुपरस्टार हैं।'

आगे बोलते हुए उन्होंने कहा, 'सच यह है कि विराट कप्तान हैं और यह उनकी टीम है। कहीं न कहीं जो टीम अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में खेल रही थी वो भारतीय टीम थी। अब, यह टीम विराट की टीम है। तो यह एक बड़ा अंतर है। उस टीम में ग्यारह लोग थे, वो सभी एक दूसरे के लिए मौजूद थे। उन्होंने वो अविश्वसनीय काम करके दिखाया, जो अगर विराट होते तो शायद ना हो पाता क्योंकि मैंने कभी विराट के साथ अश्विन या चेतेश्वर पुजारा को नहीं देखा था।'

अशोक मल्होत्रा ​​ने कहा, "वह उन्हें ज्यादा महत्व नहीं देते हैं, जबकि, अजिंक्य रहाणे एक सामान्य व्यक्ति थे, जो अग्रणी थे और वो सभी उनके आसपास थे और इसीलिए भारत ने जीत हासिल की।'

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार