भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच भरत अरुण (Bharat Arun) का कहना है कि अगर द ओवल की पिच नियमित रहती है तो चौथे टेस्ट में रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा को मौका मिल सकता है। अरुण ने चौथे टेस्ट की पूर्व संध्या पर मीडिया से कहा, "जडेजा का जो स्कैन किया गया है वो आम एहतियात स्कैन है। उन्होंने अस्पताल की ड्रेस पहनकर फोटो ली, जिससे यह बड़ा मामला दिखा। जडेजा फिट हैं।"

Advertisement

अरुण ने जडेजा और अश्विन को साथ में खेलाने की संभावना से इंकार नहीं किया। उन्होंने कहा कि टीम मैनजमेंट पिच देखेगी और फिर कोई फैसला लेगी।

Advertisement

अरुण ने कहा, "यह वातावरण पर और अन्य चीजों पर निर्भर करता है। इसमें कोई शक नहीं कि अश्विन सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं। लेकिन दुर्भाग्यवश उन्होंने अबतक इस सीरीज में कोई मैच नहीं खेला है। लेकिन अगर कोई मौका बनता है और फिटनेस की बात नहीं आती है तो यह दोनों खेलेंगे।"

आमतौर पर ओवल की पिच स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार रहती है।

अरुण ने कहा, "ओवल का इतिहास है कि यहां स्पिनरों को मदद मिलती है लेकिन साथ ही आपको पता होना चाहिए कि इंग्लिश गेंदबाजों को अश्विन की क्षमता का अंदाजा है। मेरे ख्याल से कल सुबह ट्रैक करने के बाद स्थिति का पता चलेगा क्योंकि आज से कल तक काफी कुछ हो सकता है।"

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार