16 जनवरी। भारत के दिग्गज स्पिनर अश्विन साल 2020 में यॉर्कशायर काउंटी क्रिकेट टीम का हिस्सा होंगे। अश्विन का यॉर्कशायर काउंटी क्रिकेट में साल 2020 तक का करार हुआ है। आपको बता दें कि अश्विन से पहले यॉर्कशायर काउंटी क्रिकेट के लिए सचिन तेंदुलकर भी खेल चुके हैं।

Advertisement

यॉर्कशायर काउंटी क्रिकेट से जुड़ने के बाद अश्विन काफी खुश हैं और कहा कि यॉर्कशायर काउंटी क्रिकेट से जुड़ने से वो काफी उत्साहित हैं। 

Advertisement

आपको बता दें कि साल 2020 में अश्विन यॉर्कशायर काउंटी क्रिकेट के लिए 8 चैंपियनशिप में खेलते हुए नजर आएंगे। इससे पहले अश्विन काउंटी क्रिकेट में नॉटिंघमशायर के लिए भी अपनी भागीदारी दे चुके हैं।

काउंटी क्रिकेट के अलवा इस साल अश्विन आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की टीम का भी हिस्सा हैं। अश्विन ने 70 टेस्ट में 362 विकेट चटकाए हैं। अबतक अश्विन ने 544 इंटरनेशनल विकेट चटकाए चुके हैं। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार