15 जून। बैंगलोर (CRICKETNMORE)। अश्विन ने अफगानिस्तान के खिलाफ जैसे ही असगर स्टेनिकज़ई को अपनी ऑफ स्पिन फिरकी में फंसाकर क्लिन बोल्ड कर दिया वैसे ही एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
Advertisement
अश्विन टेस्ट क्रिकेट में भारत के तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज बन गए। अश्विन के नाम इस समय तक अब 312 विकेट हो गए हैं।
Advertisement
अश्विन ने जहीर खान को पीछे छोड़ दिया है। जहीर खान ने टेस्ट क्रिकेट में कुल 311 विकेट चटकाए थे। अश्विन से आगे अब सिर्फ हरभजन सिंह 417 विकेट, कपिल देव 434 और अनिल कुंबले के नाम 619 विकेट दर्ज हैं।