एशिया कप 2022 के सुपर-4 मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को 5 विकेट से हराकर भारतीय फैंस के दिल तोड़ दिए। इस मैच में अर्शदीप सिंह ने आखिरी पलों में जो कैच छोड़ा उसका उन्हें बहुत बड़ा खामियाज़ा भुगतना पड़ रहा है। पिछले दो दिनों से अर्शदीप को जमकर ट्रोल किया जा रहा है लेकिन इसी बीच उन्हें अपने साथी खिलाड़ियों का साथ भी मिल रहा है।

Advertisement

इसी कड़ी में भारतीय स्टार तेज़ गेंदबाज मोहम्मद शमी ने भी अपने साथी का भरपूर समर्थन किया है।  पिछले साल 2021 टी20 वर्ल्ड कप में भारत के पाकिस्तान से हारने के बाद अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को भी बेरहमी से ट्रोल किया गया था। उस समय शमी ने भी अपने धर्म को लेकर पहली बार क्रूर ट्रोलिंग का अनुभव किया था ऐसे में वो अपने साथी के सपोर्ट में उतरे हैं।

Advertisement

शमी ने टाइम्स नाउ से बातचीत के दौरान कहा, “वो केवल हमें ट्रोल करने के लिए जीते हैं, उनके पास और कोई काम नहीं है। जब हम अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो वो ये नहीं कहते कि आपने अच्छा कैच लपका लेकिन हमें ट्रोल कर देंगे? अगर दम है तो असली अकाउंट से आएं ना, फर्जी अकाउंट से तो कोई भी मैसेज कर सकता है।"

आगे बोलते हुए शमी ने कहा, “मैंने इसका सामना किया है और ये मुझे प्रभावित नहीं करता क्योंकि मेरा देश मेरे लिए खड़ा है। मैं केवल अर्शदीप से कहूंगा, इसे अपने आप में बाधा न बनने दें क्योंकि आपकी प्रतिभा अपार है।” ज़ाहिर है कि शमी का सपोर्ट अर्शदीप के लिए काफी अहम साबित हो सकता है क्योंकि शमी खुद ऐसी परिस्थिति से गुजर चुके हैं, तो अर्शदीप भी शमी की बातों से सीख सकते हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार