एशिया कप 2025 के सुपर-4 के चौथे मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 41 रन से हराकर टूर्नामेंट में अपनी लगातार पांचवीं जीत दर्ज की। अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने ये जीत हासिल की और सीधे फाइनल का टिकट कटाया। इस दौरान वरुण चक्रवर्ती ने भी गेंद से अपना जलवा बरकरार रखा और बांग्लादेश के दो विकेट चटकाए।

Advertisement

इन दो में से शमीम हुसैन का विकेट काफी शानदार था। सुपर 4 के इस अहम मुकाबले में 169 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, जब शमीम बल्लेबाजी के लिए उतरे, तब बांग्लादेश का स्कोर 9.4 ओवर में 65/3 था। बांग्लादेश चाहता था कि ये दोनों युवा बल्लेबाज़ एक साझेदारी बनाकर टीम को लक्ष्य के और करीब ले जाएं। हालांकि, चक्रवर्ती के खिलाफ शमीम एक भी गेंद नहीं टिक पाए और क्लीन बोल्ड हो गए।

Advertisement

वरुण ने राउंड-द-विकेट गेंद डालकर उन्हें चारों खाने चित्त कर दिया। इस बांग्लादेशी बल्लेबाज़ ने आउट होने से पहले तीन गेंदों पर शून्य बनाया। उनके इस विकेट का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसे आप नीचे देख सकते हैं।

इस मैच की बात करें तो भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 168 रन बनाए। अभिषेक शर्मा ने 37 गेंदों में 75 रन की आतिशी पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। शुभमन गिल ने 19 गेंदों में 29 रन बनाए और दोनों ने पहले विकेट के लिए 77 रन जोड़े। भारत की ओर से मध्यक्रम में शिवम दुबे (2), सूर्यकुमार यादव (5) और तिलक वर्मा (5) जल्दी आउट हो गए। हालांकि, अंत में हार्दिक पांड्या ने 38 रन और अक्षर पटेल ने नाबाद 10 रन जोड़े और टीम का स्कोर 168 तक पहुँचाया। बांग्लादेश के लिए रिशाद हुसैन ने सबसे ज्यादा 2 विकेट झटके।

Also Read: LIVE Cricket Score

169 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही। तंजीद हसन सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद परवेज इमॉन ने 21 रन की पारी खेली और सैफ हसन के साथ 42 रन की साझेदारी की, लेकिन लगातार विकेट गिरते रहे। शमीम हुसैन शून्य पर और कप्तान जाकिर अली 4 रन पर आउट हुए। सलामी बल्लेबाज सैफ हसन ने एक छोर से संघर्ष करते हुए 51 गेंदों में 69 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। हालांकि, जसप्रीत बुमराह ने उन्हें पवेलियन भेजकर मैच का रुख पूरी तरह भारत की ओर कर दिया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार