एशियन गेम्स 2026 का आगाज 19 सितंबर से जापान की धरती पर होना है। टूर्नामेंट में इस बार क्रिकेट को भी शामिल किया गया है। टूर्नामेंट में महिलाओं के मुकाबले 17 सितंबर से शुरू हो जाएंगे, जबकि पुरुष टीम के मैचों की शुरुआत 24 सितंबर से होगी।

Advertisement

भारतीय टीम टूर्नामेंट में सीधा क्वार्टर फाइनल राउंड में उतरेगी। दरअसल, एशियन गेम्स में पुरुष क्रिकेट में कुल 10 टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें से 4 टीमों को बेहतर आईसीसी रैंकिंग के कारण डायरेक्ट क्वार्टर फाइनल का टिकट दिया गया है। इस लिस्ट में भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका का नाम शामिल है। वहीं, अफगानिस्तान, जापान, नेपाल, हांगकांग, मलेशिया और ओमान ग्रुप स्टेज में खेलेंगी।

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम अपने अभियान का आगाज 28 सितंबर को ग्रुप ए के उपविजेता के खिलाफ करेगी। इसके बाद टीम 1 अक्टूबर को दूसरे सेमीफाइनल मैच खेलने मैदान पर उतरेगी। सेमीफाइनल जीतने पर भारतीय टीम 3 अक्टूबर को फाइनल मैच खेलेगी। इसी तारीख को तीसरे स्थान के लिए ब्रॉन्ज मेडल मैच भी होगा।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम अपने अभियान की शुरुआत 18 सितंबर को जापान के खिलाफ करेगी, जबकि 20 सितंबर को टीम अपना सेमीफाइनल मैच खेलने उतरेगी। 22 सितंबर को ब्रॉन्ज और फाइनल मुकाबला खेला जाना है।

एशियन गेम्स 2026 में पुरुष क्रिकेट टीम का पूरा शेड्यूल:

24 सितंबर - जापान बनाम अफगानिस्तान

24 सितंबर - मलेशिया बनाम हांग कांग

25 सितंबर - नेपाल बनाम अफगानिस्तान

25 सितंबर - ओमान बनाम हांग कांग

26 सितंबर - नेपाल बनाम जापान

26 सितंबर - ओमान बनाम मलेशिया

28 सितंबर - पहला क्वार्टरफाइनल - ग्रुप ए की उपविजेता टीम बनाम भारत

28 सितंबर - दूसरा क्वार्टरफाइनल - ग्रुप बी की उपविजेता टीम बनाम पाकिस्तान

29 सितंबर - तीसरा क्वार्टरफाइनल - ग्रुप बी की विजेता टीम बनाम बांग्लादेश

29 सितंबर - चौथा क्वार्टरफाइनल - ग्रुप ए की विजेता टीम बनाम श्रीलंका

1 अक्टूबर - पहला सेमीफाइनल

1 अक्टूबर - दूसरा सेमीफाइनल

3 अक्टूबर - ब्रॉन्ज मेडल मैच

3 अक्टूबर - गोल्ड मेडल मैच।

एशियन गेम्स 2026 में महिला क्रिकेट टीम का पूरा शेड्यूल:

17 सितंबर - जापान बनाम भारत - पहला क्वार्टरफाइनल

17 सितंबर - चीन बनाम बांग्लादेश - दूसरा क्वार्टरफाइनल

18 सितंबर - श्रीलंका बनाम मलेशिया - तीसरा क्वार्टरफाइनल

18 सितंबर - थाईलैंड बनाम पाकिस्तान - चौथा क्वार्टरफाइनल

20 सितंबर - पहला सेमीफाइनल

20 सितंबर - दूसरा सेमीफाइनल

20 सितंबर - पहला सेमीफाइनल

Also Read: LIVE Cricket Score

22 सितंबर - गोल्ड मेडल मैच

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार