टी-20 वर्ल्ड कप 2021 में पाकिस्तान के खिलाड़ी आसिफ अली (Asif Ali) ने मेला लूट लिया है। आसिफ अली ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से पाकिस्तान ही नहीं बल्कि दुनियाभर के क्रिकेट फैंस को प्रभावित किया है। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताएंगे आसिफ अली के जीवन का वह पहलू जिसने उन्हें झकझोर कर रख दिया था और शायद ही आसिफ अली इस गम से कभी बाहर निकल पाएं।

Advertisement

आसिफ अली के लिए वो मनहूस साल था 2019 का जब उन्होंने अपनी 2 साल की बेटी नूर फातिमा को खो दिया था। कैंसर के चलते आसिफ अली की छोटी बच्ची का निधन हुआ था। आसिफ अली उस वक्त पाकिस्तान टीम के साथ इंग्लैंड दौरे पर था जब उनके साथ यह दुखद घटना घटी थी। इसके बाद आसिफ अली ने बीच में ही इंग्लैंड दौरा छोड़कर पाकिस्तान लौटने का फैसला किया था।

Advertisement

इंग्लैंड दौरे पर जाने से पहले दुखी पिता आसिफ अली ने बेटी के कैंसर के इलाज के बारे में ट्वीट करते हुए लिखा था, 'मेरी बेटी चौथी स्टेज के कैंसर से जूझ रही है। हमनें उसे इलाज के लिए अमेरिका के अस्पताल में भर्ती कराया है। मेरी बेटी के लिए आप सब दुआ करना।'

बता दें कि आसिफ अली ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में जब उनकी टीम को 12 गेंदों पर 24 रनों की दरकार थी तब 19वें ओवर में 4 छक्के उड़ाकर टीम को रोमांचक जीत दिलाई थी। इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए मैच में भी आसिफ अली ने गेंदबाजों की जमकर कुटाई की थी।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार