केएल राहुल और अथिया शेट्टी अक्सर अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में रहते हैं और अचानक से इनकी शादी को लेकर ऐसी खबरें आईं जिसके चलते अथिया शेट्टी को खुद सफाई देने के लिए सामने आना पड़ा। राहुल और अथिया ने कभी भी अपनी योजनाओं को सार्वजनिक नहीं किया लेकिन पिछले कुछ दिनों से मीडिया ने अगले तीन महीनों में इन दोनों के शादी करने की खबरें चलाई हुई थी जिसके बाद इन अफवाहों को दूर करने के लिए अथिया सामने आई हैं।

Advertisement

अथिया शेट्टी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए इन अफवाहों को दूर किया और लिखा, "मुझे आशा है कि मुझे 3 महीने में होने वाली इस शादी में आमंत्रित किया जाएगा।"

Advertisement

अथिया के इस जवाब ने उन मीडिया रिपोर्ट्स की भी धज्जियां उड़ा दी हैं जो उनकी शादी को लेकर अफवाह उड़ा रही थी। ऐसे में कहीं न कहीं अब मीडिया चैनल्स और वेब पोर्टल्स को अपनी जिम्मेदारी लेनी होगी वरना इनकी क्रेडिबिलिटी पर सवाल उठने लाज़मी हैं।

अथिया का जवाब आने से पहले मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था, अथिया शेट्टी और केएल राहुल अगले तीन महीनों में मुंबई में शादी कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जो खबर सामने निकलकर सामने आ रही है उसके मुताबिक अपने खास दिन की तैयारी को खुद अथिया ही मैनेज कर रही हैं। वो अपने खास दिन में कोई भी कमी नहीं रखना चाहती हैं इसलिए उन्होंने कमान खुद अपने हाथ में ली है। 

ज़ाहिर है कि इस खबर ने खुद अथिया और राहुल को भी चौंका दिया और अथिया ने अपना रिएक्शन देकर सब की बोलती बंद कर दी। वहीं, केएल की फिटनेस की बात करें तो भारतीय फैंस यही दुआ कर रहे हैं कि केएल जल्द से अपनी फिटनेस हासिल करें और टीम इंडिया की जर्सी में दिखें।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार